दूल्हा बनेंगे यूपी के 2 स्टार क्रिकेटर, रिंकू सिंह या कुलदीप यादव, किसकी होने वाली दुल्हनिया ज्यादा अमीर?

सोशल मीडिया पर फैंस कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने को बेताब हैं। इस बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि उत्तर प्रदेश के दो स्टार क्रिकेटर्स में से किसकी पत्नी ज्यादा अमीर है।

Rinku Singh and kuldeep yadav get engaged whose is more richer vanshika or Priya saroj
रिंकू सिंह या कुलदीप यादव, किसकी होने वाली दुल्हनिया ज्यादा अमीर? | Image: X/ Screengrabs

उत्तर प्रदेश के दो स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जिंदगी की नई पारी खेलने को तैयार हैं। बुधवार, 4 जून को कुलदीप ने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की और अब चार दिन बाद यानी 8 जून को उनके साथी रिंकू सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज को वेडिंग रिंग पहनाई। दोनों क्रिकेटर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने को बेताब हैं। इस बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि उत्तर प्रदेश के दो स्टार क्रिकेटर्स में से किसकी पत्नी ज्यादा अमीर है। तो चलिए सस्पेंस को खत्म करते हुए सीधे काम की बात पर आते हैं।

क्या करती हैं कुलदीप की होने वाली पत्नी?

भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की है। इसी साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया गैर-सेलिब्रिटी हैं। वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं। लखनऊ में जन्मी वंशिका एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। हालांकि, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। वंशिका की सालाना कमाई एक स्थिर सरकारी नौकरी पर आधारित है।

Image

सांसद हैं रिंकू की होने वाली दुल्हनिया

बात करें रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया की तो प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। 26 साल की प्रिया सरोज ने 2024 भारतीय आम चुनावों में भाजपा के बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से शिकस्त देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। प्रिया पेशे से वकील हैं और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया सरोज की कुल संपत्ति 11 लाख रुपये है। इसमें सोना, जमीन, नकदी और बैंक बैलेंस शामिल है।

Advertisement

रिंकू और कुलदीप की आईपीएल सैलरी कितनी है?

आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को रिटेन किया गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 13.25 करोड़ रुपये में साथ रखने का फैसला किया था। 

इसे भी पढ़ें: कुलदीप यादव को क्यों कहा जाता है चाइनामैन बॉलर? जानें क्या होता है इसका मतलब

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड