अपडेटेड 31 January 2025 at 16:35 IST

VIDEO: रणजी में भी कोहली 'साफ', ऐसी गेंद डाली ऑफ स्टंप उखड़ कई फीट गिरा दूर, 'विराट' स्टाइल में हिमांशु ने मनाया जश्न

हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली को ऐसी गेंद फेंकी जिससे स्टंप उखड़ कुछ फीट दूर जा गिरा। हिमांशु ने जिस स्टाइल में सेलिब्रेट किया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

Follow : Google News Icon  
Ranji Trophy Himanshu Sangwan make Virat Kohli stump out celebration style went viral
Ranji Trophy Himanshu Sangwan make Virat Kohli stump out celebration style went viral | Image: X

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में जिस चीज की भारतीय फैंस को उम्मीद थी वो नजारा तो देखने को नहीं मिला पर मैच के दौरान हिमांशु सांगवान ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसे विराट कोहली जब तक समझ पाते तब तक तो खेल तमाम हो चुका था।

12 साल बाद रणजी में वापसी कर रहे विराट कोहली का कमबैक काफी निराशाजनक रहा। वे 15 गेंदो में 6 रन बनाकर पवेलियन रवाना हो गए। विराट कोहली को रेलवे के हिमांशु सांगवान ने वही गेंद डाली जो उनकी कमजोरी है, ऑफ स्टंप गेंद। विराट कोहली ने इस बार गेंद को छूआ तो नहीं लेकिन गेंद ने स्टंप को उखाड़ कई फीट दूर फेक दिया।

स्टंप उखड़ कई फीट दूर जा गिरा

विराट का विकेट लेने के बाद हिमांश सांगवान ठीक विराट कोहली के स्टाइल में जश्न मनाते दिखे। आमतौर पर देखा ये जाता है कि जब कोई युवा खिलाड़ी किसी अनुभवी बल्लेबाज का विकेट चटकाता है तो वो जश्न नहीं मनाता जैसा हमने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ कई बार देखा है। लेकिन इस केस में ऐसा कोई नजारा नहीं दिखा।

Uploaded image

हिमांशु सांगवान का एग्रेसिव सेलिब्रेशन

हिमांशु सांगवान ने पहले तो विराट कोहली का विकेट चटकाया उसके बाद धमाकेदार जश्न मनाते भी नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली को स्टंप आउट करने के बाद से हिमांशु काफी एग्रेसिव अंदाज में जश्न मनाते दिखे। वैसे आमतौर पर एग्रेशन तो विराट कोहली दिखाते हैं पर आज वे आउट होने के बाद झुके कंधों और दुखी मन के साथ पवेलियन लौटे। विराट कोहली अपने प्रदर्शन से काफी निराश लग रहे थे।

कैसे आउट हुए विराट कोहली?

विराट कोहली हिमांशु सांगवान की जिस गेंद पर आउट हुए वो एक गुड लेंथ की गेंद थी। कोहली ने इससे पहली गेंद पर ही स्टेट ड्रॉइव का चौका लगाया था। लेकिन इस बार वो लाइन से चूक गए और उनका विकेट उड़ गया। विराट कोहली के आउट होते ही मैदान में बैठे फैंस पूरी तरह से निराश हो गए। अपने लोकल हीरो को देखने के लिए दिल्ली के लोग पहले दिन से विराट की बल्लेबाजी का इंजतार कर रहे थे। लेकिन जब दूसरे दिन विराट की बल्लेबाजी आई तो वो सिर्फ 15 गेंद ही चल पाई। विराट के आउट होते ही फैंस के चेहरे लटक गए।

Advertisement

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी काफी निराश किया था। उन्होंने नवंबर 2012 के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की निगरानी में अभ्यास भी किया था। इस भारतीय बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने लगातार इस तरह की गेंदों पर अपना विकेट गंवाया है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं हिमांशु सांगवान? विराट कोहली से लिया बदला, चौका खाने के बाद किया बोल्ड, उड़ते हुए विकेट कीपर तक पहुंचा स्टंप; VIDEO

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 16:35 IST