RCB के 'चैंपियन कप्तान' के लिए उतरे इरफान पठान, सिलेक्टर्स से कर दी बड़ी मांग; टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने RCB के 'चैंपियन कप्तान' यानी रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की है। उन्होंने कहा 'मुझे पूरी उम्मीद है कि रजत को मौका मिलेगा।'
- खेल समाचार
- 2 min read

भारतीय टी20 टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह टीम इंडिया की लगातार तीन मैचों में तीन हार थी। इस बीच RCB के 'चैंपियन कप्तान' यानी रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। रजत पाटीदार को टीम इंडिया में जगह देने की वकालत खुद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने की है। उनका मानना है कि टीम में संतुलन बानने के लिए पाटीदार जैसे दाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका मिलना मिलना चाहिए।
इरफान पठान ने क्या कहा?
टीम इंडिया में रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत करते हुए इरफान पठान ने एक्स पोस्ट पर लिखा 'अभी भारतीय T20 टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए, टीम इंडिया के लिए भविष्य में रजत पाटीदार पर विचार करने का एक और कारण बनता है।'
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया प्रयोग कर सकती है
इरफान पठान का यह भी कहना है कि टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप से पहले रजत पाटीदार को लेकर प्रयोग कर सकती है। एक्स पर पोस्ट करते हुए आगे उन्होंने कहा 'मुझे सच में उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास प्रयोग करने के लिए अभी भी काफी समय है।'
IPL 2026 में रजत का प्रदर्शन
गौरतलब है कि रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। इस दौरान उन्होंने 14 पारियों में 501 रन बनाए। अब देखना है कि इरफान की वकालत के बाद रजत पाटीदार को टीम इंडिया में जगह मिलती है या नहीं।