अपडेटेड 1 July 2024 at 20:28 IST

PM मोदी पहुंचे ड्रेसिंग रूम तो रोहित की आंखों में थे आंसू, फिर 7 महीने में कैसे लिख दी जीत की इबारत?

टीम इंडिया के रणबांकुरों ने वेस्टइंडीज की धरती पर ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

Follow : Google News Icon  
PM Modi reached the dressing room
PM मोदी पहुंचे ड्रेसिंग रूम तो रोहित की आंखों में थे आंसू | Image: ICC/ ANI

टीम इंडिया के रणबांकुरों ने वेस्टइंडीज की धरती पर ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। 17 साल बाद टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी भारत वापस लौट रही है। रोहित आर्मी ने इस पूरे विश्वकप के दौरान अजेय प्रदर्शन किया और भारत को दूसरी बार टी20 का खिताब दिलाया।

29 जून की रात जब टीम दक्षिण अफ्रीका की पारी की आखिरी गेंद फेंकी गई और भारत ने 7 रन से खिताब अपने नाम किया तो मैदान में लगे कैमरों ने सबसे पहले जिस शख्स को अपनी जद में लिया वो थे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा। जीत के बाद रोहित के आंखों में खुशी के आंसू थे, कप्तान के साथ पूरी टीम अपनी आंखों को नम करने के नहीं रोक पाई। 17 साल का इंतजार जो खत्म हुआ था।

@BCCI.TV

वर्ल्डकप में हार के बाद छलके रोहित के आंसू

2023 में वर्ल्डकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार को भला कोई कैसे भूल सकता है। पूरे टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतकर भारत को खिताबी मुकाबले में हार का समाना करना पड़ा था। इस हार के बाद देश ने रोहित की आंखों में आंसू देखे तो अपने कप्तान के साथ पूरा देश भी रोया था। पूरा देश टीम इंडिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। मगर खिताब के इतने करीब आकर भी उसे हासिल न कर पाने की टीस रोहित के दिल में रह गई।

Advertisement
ICC

हार के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे पीएम मोदी

2023 में वर्ल्डकप के फाइनल में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। हार और जीत को खेल का हिस्सा मानने का मंत्र देकर पीएम ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। पीएम मोदी की खिलाड़ियों से मुलाकात उनके लिए बूस्टर डोज का काम कर गई। हालांकि देश के विपक्ष ने इसे भी खेलों के राजनीतिकरण का ही हिस्सा करार दिया।

Advertisement
BCCI

रोहित आर्मी के साथ देश के प्रधानमंत्री के अलावा 140 करोड़ लोगों की दुआएं थी, जिसने हारी हुई टीम को फिर से खड़े होने और दुनिया में भारत का तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऐसी जीत की इबारत लिखी जिसने नया इतिहास रच दिया। 2007 के बाद 17 सालों का सूखा टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी के साथ खत्म हुआ है।

@BCCI

फीफा में हार के बाद खिलाड़ियों से मिले राष्ट्रपति मैक्रों

फीफा वर्ल्डकप में फ्रांस की हार के बाद वो तस्वीर तो दुनिया को याद ही होगी जब राष्ट्रपति मैक्रों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों को सांत्वना दी। राष्ट्रपति मैक्रों के इस कदम की दुनिया भर में तारीफ हुई लेकिन जब भारत की हार के बाद पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तो विपक्ष ने इसे भी सियासत का हिस्सा करार दिया।

AP

बहरहाल, देश में सियासत तो चलती रहेगी लेकिन रोहित आर्मी ने देश के 140 लोगों की 280 करोड़ आंखों को वो दिन दिखाया जिसका वो बीते 17 सालों के इंतजार कर रहे थे। देश को ये खुशी देने के लिए टीम इंडिया का शुक्रिया। 

इसे भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटकर रोने लगे डी कॉक, फिर पंत ने किया ऐसा...

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 20:16 IST