अपडेटेड 9 March 2025 at 22:33 IST

'हमें टीम इंडिया पर गर्व', Champions Trophy 2025 जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई, CM योगी बोले- चैंपियंस का अभिनंदन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रोहित के रणबांकुरों ने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना पूरा किया है।

Follow : Google News Icon  
INDIA WON Champions Trophy 2025
INDIA WON Champions Trophy 2025 | Image: BCCI/ PTI

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रोहित के रणबांकुरों ने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना पूरा किया है। 12 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की जीत की बधाई दी है। पीएम ने कहा, एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।

आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया- अमित शाह

एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया। Champions Trophy 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें।

Advertisement

ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन- CM योगी

वहीं यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि, ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

Advertisement

रोमांचक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय स्पिनरों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नाचते दिखे। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने 6 गेंद शेष रहते ही हासिल कर इतिहास रच दिया। बता दें कि भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इससे पहले 2002 और 2013 में भारत ने ये खिताब जीता था। 

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बीच मैदान पर स्टंप लेकर डांडिया खेलने लगे रोहित-विराट, दिल छू लेगा ये VIDEO

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 22:07 IST