PAK क्रिकेटर पर ICC का बड़ा एक्शन, डोपिंग टेस्ट में लगा जुर्माना, तीन महीने के रिकॉर्ड्स भी हटाए
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज पर एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने का जुर्माना लगाया गया है। उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके बाद उनके रिकॉर्ड्स भी हटा दिए गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है।
मोहम्मद नवाज को ICC एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने का दोषी पाया गया है, जिसके बाद ICC ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है, जो 1 मई 2026 से लागू होगा। इसी के चलते नवाज के तीन महीने के सभी रिकॉर्ड अमान्य करने का फैसला किया है। बता दें कि एंटी-डोपिंग का मामला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) कार्यक्रम पूरा करने पर यह सजा घटकर एक महीने रह जाएगी।
जांच में कार्बोक्सी-टीएचसी प्रतिबंधित पदार्थ मिला
32 साल के इस खिलाड़ी का ICC एंटी-डोपिंग कोड के तहत सब्सटेंस ऑफ अब्यूज़ (कार्बोक्सी-THC) टेस्ट पॉजिटिव आया था। यह टेस्ट 7 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान के ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के बाद किया गया था।
मोहम्मद नवाज ने कबूल की सजा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज करते बताया कि मोहम्मद नवाज ने अपनी गलती मान ली है। नवाज ने कहा 'जिस चीज का इस्तेमाल किया गया था, उसे ऐसे तरीके से किया गया था जिसका खेल में परफ़ॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि कॉम्पटीशन से बाहर लिया था। इस वजह से उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) कार्यक्रम पूरा करने पर यह सजा घटकर एक महीने रह जाएगी।
Advertisement
नवाज के रिकॉर्ड हुए डिसक्वालिफाई
हालांकि, आईसीसी ने नवाज को एक मामले में राहत नहीं दी है। ICC एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार, 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ मैच और उसके बाद 1 मई 2026 तक के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है।