Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच खुलकर आए समर्थन में, कहा- मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर...
रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर अटकलें तेज हो गई है। उनके खराब फॉर्म के बीच यशस्वी जायसवाल का नाम लगातार चर्चा में है। इस बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच का एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ में जब दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा था, तभी अचानक से अटकलें तेज होने लगी कि रोहित शर्मा का करियर खत्म होने की कगार पर है और लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है।
इस सीरीज में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बावजूद, इस बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक के साफ कर दिया कि रोहित पर टीम मैनेजमेंट की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर कोई दबाव हो सकता है।'
रोहित किसी भी दबाव में नहीं-सीतांशु कोटक
दूसरे ODI में इंग्लैंड से भारत की चार विकेट से हार के बाद मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कोटक ने कहा 'देखिए, मुझे नहीं लगता कि रोहित जितना बड़ा खिलाड़ी किसी दबाव में हो सकता है। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे ऐसा महसूस नहीं हो सकता। हां, दो मैचों में रन नहीं बने हैं, मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। लेकिन आज भी ऐसा लग रहा था कि वह शायद अच्छी पारी खेलेगा, लेकिन कोई बात नहीं।'
क्या रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं?
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के बाद हवा में यह खबर तैरने लगी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट के अनुसार रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। हवा में ये भी खबरें तैर रही रही है कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों खासकर यशस्वी जायसवाल पर फोकस करने का फैसला किया है।
Advertisement
क्या लॉर्ड्स होगा आखिरी वनडे?
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई या फिर रोहित शर्मा की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: 'किंग कोहली' ने रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन को पछाड़ इंग्लैंड में ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी