कितना जलील करवाओगे... जिस मैदान पर अफरीदी ने उड़ाया था रोहित का मजाक, फैंस ने वहीं दिखाई असली औकात! VIDEO वायरल

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी फैन ने शाहीन अफरीदी की इज्जत उतारते हुए कहा कि कितना जलील करवाओगे... हमारा क्या कसूर है शाहीन भाई।

pakistan fans angry on shaheen afridi said How much you will be humiliate us
शाहीन अफरीदी की फैंस ने उतारी इज्जत | Image: X

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पाकिस्तान का पैकअप हो चुका है। 29 सालों के लंबे इंतजार के बाद पड़ोसी मुल्क में आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, लेकिन महज 6 दिन में ही मेजबान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। मोहम्मद रिजवाज को जिस गेंदबाज पर सबसे ज्यादा नाज था, उसकी इस टूर्नामेंट में जमकर पिटाई हो रही है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की।

हिंदी में एक पुरानी कहावत है कि इंसान को उसकी कर्मों की सजा जरूर मिलती है। चार साल पहले दुबई में शाहीन अफरीदी भारत के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन कर काफी उछल रहे थे। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित भारतीय बल्लेबाजों का मजाक उड़ाया था। समय का चक्र बदला और अब उसी मैदान पर फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा।

शाहीन अफरीदी की उड़ी धज्जियां

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी फैन शाहीन अफरीदी की जमकर क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहा है। दुबई में जब पाक टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया तो पाकिस्तान के समर्थक का गुस्सा फूटा और उसने लाइव मैच में ही अफरीदी की इज्जत उतार दी।

पाक फैन ने कहा- ''शाहीन भाई, कितना जलील करवाओगे... हमारा क्या कसूर है शाहीन भाई। हमें भी तो बताओ, क्या जुल्म किया है हमने आप पर। मेरी जान बताओ हमें।''

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि जब 4 साल पहले शाहीन अफरीदी ने दुबई में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था तब वॉ फैंस के बीच हीरो बन रहे थे। वो फैंस से बातें कर रहे थे और रोहित-कोहली का मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जब उसी दुबई में पाकिस्तान टीम की बखिया उधेरी गई तो शाहीन फैंस ने नजरें चुराते दिखे। उन्होंने एक बार भी फैंस की तरफ नहीं देखा।

चैंपियंस ट्रॉफी में महंगे साबित हुए शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान अपना सबसे बड़ा तोप समझता है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शाहीन बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने अपने 10 ओवर में 68 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं मिला। भारत के खिलाफ मैच में शाहीन ने रोहित शर्मा को भले ही आउट किया, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल ने उनकी धज्जियां उड़ा दी। दाएं हाथ के गेंदबाज ने इस मैच में 8 ओवर में ही 74 रन लूटा दिए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने 'हनुमान चालीसा' से किया बाबर आजम का काम-तमाम! भारत-पाक मैच के बाद बड़ा खुलासा

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड