अपडेटेड 12 March 2024 at 10:57 IST
भारत में CAA लागू होने पर कनेरिया क्यों हो रहे खुश, भारत की नागरिकता चाहता है पाकिस्तानी क्रिकेटर?
The CAA: दानिश कनेरिया ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। CAA पर पूर्व स्पिनर का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Danish Kaneria CAA: देशभर में अभी CAA यानि नागरिकता संशोधन कानून की चर्चा हो रही। मोदी सरकार ने 11 मार्च, 2024 को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सीएए का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इसपर रिएक्शन देते हुए बड़ी बात बोल दी। कनेरिया ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी का धन्यवाद।
दानिश कनेरिया ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। CAA पर पूर्व दिग्गज स्पिनर का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या इस कानून के तहत कनेरिया को भारत की नागरिकता मिल सकती है। आइए विस्तार से बताते हैं।
भारत की नागरिकता चाहते हैं कनेरिया?
दानिश कनेरिया ने यूं तो पाकिस्तान के लिए अद्भुत काम किया है, लेकिन उन्हें कभी वो इज्जत नहीं मिली जिसके वो हकदार हैं। हिंदू होने के कारण पाकिस्तान में उनके साथ जुल्म किया गया और अच्छा प्रदर्शन के बावजूद उन्हें पाक टीम से दूर रखा गया। उन्होंने कई इंटरव्यू में इसके बारे में खुलकर बातचीत भी की है। यही कारण है कि पाकिस्तान में अपमान सहने के बाद अब कनेरिया को भारत सरकार से सम्मान की उम्मीद है।
नागरिकता संशोधन कानून पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन ही अपने आप में उनके मंसूबे को बयां करता है। उन्होंने लिखा, ''CAA के कारण पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे।'' इस कमेंट के जरिए वो कहना चाह रहे हैं कि पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 61 मैच और 261 विकेट लेने के बाद भी वो उस मुल्क में खुली हवा में सांस नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि वो एक हिंदू हैं।
Advertisement
बता दें कि कुछ दिन पहले दानिश कनेरिया ने भारत की नागरिकता लेने पर खुलकर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि नागरिकता मिलेगा या नहीं ये बाद की बात है, लेकिन अगर भारत में CAA कानून लागू होता है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी।
CAA क्या है?
नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) का उद्देश्य धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत में शरण लेने वाले व्यक्तियों की रक्षा करना है।CAA उन्हें अवैध प्रवासन कार्यवाही के खिलाफ एक ढाल प्रदान करता है। नागरिकता के लिए पात्र होने के लिए, आवेदकों को 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में रहने का सबूत देना होगा।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 10:48 IST