Padma Awards 2026: 'पद्मश्री' से नवाजे गए रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर, पद्म पुरस्कारों में दिखा खेल जगत का जलवा, देखें किसे क्या मिला-LIST

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से सम्मानित किया।

Follow : Google News Icon  
Padma Awards 2026
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को 'पद्मश्री', देखें लिस्ट | Image: Social media

Padma Awards 2026: सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह आयोजन हुआ है। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों को पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा गया। पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल जगत के कई सितारों को भी सम्मानित किया।

द्रौपदी मुर्मू भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को श के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। वहीं, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता पैरा हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी पद्म श्री सम्मानित किया।

इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इसमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं।

हरमनप्रीत और रोहित पद्मश्री से सम्मानित

हरमनप्रीत कौर ने पिछले साल इतिहास रचा था। वह भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान बनी। भारतीय टीम में उनके शानदार करियर, उपलब्धियों और नेतृत्व के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं,  हरमनप्रीत के अलावा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा, पैरा हाई जंपर में प्रवीण कुमार जो उत्तर प्रदेश के गोविंदगढ़ के रहने वाले हैं, उन्हें भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Advertisement

इन खिलाड़ियों को पद्म अवार्ड

  • पद्मश्री- बलदेव सिंह-लंबी कूद
  • पद्मश्री- हरमनप्रीत कौर-क्रिकेट
  • पद्मश्री- भगवानदास रैकवार-मार्शल आर्ट्स
  • पद्मश्री- के. पाजनिवेल- खेल के क्षेत्र में
  • पद्मश्री- रोहित शर्मा-क्रिकेट 
  • पद्मश्री- सविता पुनिया-हॉकी
  • पद्मश्री- प्रवीण कुमार-पैरा हाई जंपर
  • पद्मश्री- व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत)
  • पद्म भूषण- विजय अमृतराज-लॉन टेनिस

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी, बेटी अहाना देओल के भी छलके आंसू, VIDEO
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड