Virat Kohli Raksha Bandhan: 'जीवन हमें कहीं भी ले जाए...', कोहली के साथ बहन भावना ने मनाया रक्षा बंधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट
आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भी अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया, जिसके बाद भावना कोहली ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Virat Kohli Raksha Bandhan: आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भावना कोहली ने अपने भाई और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बड़े भाई विकास कोहली ने साथ रक्षाबंधन मनाया। भावना ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वह भारतीय बैटिंग के इस दिग्गज को राखी बांध रही हैं। स्टोरी में विराट के बड़े भाई विकास के साथ उनकी एक प्यारी सी तस्वीर भी है, जो खूब वायरल हो रही है।
भावना ने अपने भाइयों के लिए लिखा भावुक पोस्ट
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर भावना ने अपने भाइयों के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वरायल हो रहा है। भावना कोहली ने स्टोरी के कैप्शन लिखा, "जिंदगी हमें कहीं भी ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हें ढूंढ लेंगी।" भावना द्वारा शेयर स्टोरी में उनके बड़े भाई विकास कोहली भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भावना एक कलाई में रखी बांध रही हैं।
आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ दिखाई दिए थे
अगर बात करें कि विराट कोहली आखिरी बार कब दिखाई दिए थे, तो बता दें कि विराट आखिरी बार जुलाई में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के तीसरे ODI में खेले थे, जहां उन्होंने भारत के 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 गेंदों पर 74 रन बनाए थे। तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 48.00 के औसत और 109.09 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए, जिसमें दो हाफ-सेंचुरी शामिल हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में देंगे दिखाई
भारतीय बैटिंग के इस मास्टर बल्लेबाज के अगली बार 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तीन मैचों की ODI सीरीज में एक्शन में दिखने की उम्मीद है। इस सीरीज़ में वह अपने 100 इंटरनेशनल सेंचुरी का काउंटडाउन जारी रखेंगे, अभी उनके नाम 85 इंटरनेशनल शतक हैं।
Advertisement
वह ODI में 15,000 रन का आंकड़ा पूरा करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं, उन्होंने 314 मैचों और 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं।