कुर्ता पायजामा, ब्लू रंग की बंडी और राखियों से भरी कलाई... PM मोदी ने अपने आवास पर Gen-Alpha के साथ मनाया रक्षाबंधन, Photos
देश भर में आज रक्षाबंधन का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति आवास तक उत्साह का माहौल देखा गया। पीएम मोदी ने जहां रक्षा बंधन मनाया, तो वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
- भारत
- 3 min read

देश भर में आज, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति आवास तक उत्साह का माहौल देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ इस त्यौहार को मनाया। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की और बच्चों के साथ हाई-फाइव करते हुए देखे गए।
बच्चों के साथ PM ने मनाया रक्षाबंधन
रक्षा बंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर रक्षा बंधन की तस्वीरें शेयर कर हुए लिखा 'आज 7, एलकेएम में रक्षाबंधन के उत्सव के दौरान हाई फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ।"
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर पर रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पल। यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और गहरा करे। यह सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए।"
Advertisement
इस बीच पीएम मोदी ने रक्षाबंधन को लेकर देशवासियों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना व्यक्त की कि यह त्योहार लोगों के बीच स्नेह और सद्भाव के बंधन को और गहरा करे और सभी के लिए सुख, समृद्धि और आनंद लाए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन मनाया
प्रधानमंत्री आवास के अलावा, राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ के साथ भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। एक पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया।"
Advertisement
राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा बंधन का महत्व भाई-बहनों के बंधन तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़ों को भी बांधा जा सकता है, जो प्रेम और देखभाल के बंधन का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने बच्चों से पेड़-पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया।
नितिन नबीन ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी आज नई दिल्ली में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नबीन को राखी बांधी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, तथा स्नेह, सम्मान और एकजुटता की भावना से इस त्यौहार को मनाया।
एक्स पर उत्सव का एक वीडियो पोस्ट करते हुए नबीन ने लिखा, "विश्वास और स्नेह का एक पवित्र धागा! भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने आज मेरे नई दिल्ली स्थित आवास पर राखी बांधी।"