अपडेटेड 15 March 2026 at 21:18 IST

सैंटनर की एक और टॉस की गलती: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से भी नहीं लिया सबक, अब साउथ अफ्रीका ने घर में धोया

New Zealand vs South Africa 1st T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहले ही मैच में न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने कीवियों को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है।

Follow : Google News Icon  
New Zealand vs South Africa 1st T20
सैंटनर की एक और टॉस की गलती | Image: X/ICC

New Zealand vs South Africa 1st T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया और भारत ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। फाइनल में कीवियों को 96 रन से हार का समाना करना पड़ा था। 

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के लगभग एक हफ्ते बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी अपनी गलती दोहराई और कीवी टीम को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।

कीवी टीम को 7 विकेट से मिली करारी हार

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच ही न्यूजीलैंड को अपनी सरजमीं पर करारी हार का समाना करना पड़ा। पहले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई न्यूजीलैंड की टीम महज 14.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। माउंट माउंगानुई की खतरनाक पिच पर पहले खेलने का फैसला उनका गलत साबित हुआ और फिर उनकी आलोचना होने लगी।

अफ्रीका ने आसानी से जीता मैच

न्यूजीलैंड के 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45* रन स्कोर किए। एस्टरहुइजेन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से 16.4 ओवर में मैच को जीत लिया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैच

साउथ अफ्रीका का टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी केशव महाराज कर रहे हैं। सीरीज का दूसरा मैच अब 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को चैम्पियन ट्रॉफी जिताने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत का दो बार तोड़ चुका है सपना

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 21:18 IST