धोनी बनकर जिंदगी जीना चाहता है ये दिग्गज क्रिकेटर, सबके सामने बता डाली दिली ख्वाहिश

एमएस धोनी का इतना रुतबा है कि फैंस ही नहीं क्रिकेटर्स भी उन्हें अपना आइडल मानते हैं। एक दिग्गज खिलाड़ी ने तो धोनी बनकर जिंदगी जीने की बात कह दी है।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni
धोनी बनकर जीना चाहता है ये दिग्गज क्रिकेटर | Image: AP

Cricket: क्रिकेट की दुनिया में धोनी (Dhoni) ने जो मुकाम हासिल किया है, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। ये भारत के लिए सौभाग्य की बात है कि धोनी (Dhoni) जैसा क्रिकेटर और कप्तान उसे मिला। धोनी (Dhoni) ने न केवल एक बल्लेबाज के रूप में, बल्कि बतौर कप्तान हर वो उपलब्धि हासिल की है, जो हर किसी का सपना होता है। 

धोनी (Dhoni) की कप्तानी में भारत (India) ने क्रिकेट का हर बड़ा खिताब जीता है। 2007 में धोनी (Dhoni) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) विजेता बनी। 2011 में भारत ने धोनी (Dhoni) की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जीता और 2013 में धोनी (Dhoni) की कैप्टेंसी में टीम इंडिया (Team India) ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 

इतना ही नहीं धोनी (Dhoni) ने IPL में भी झंडे गाड़े हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 बार IPL खिताब जीता है। यही वजह है कि धोनी (Dhoni) सिर्फ फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर्स के भी आइडल हैं। कई खिलाड़ी धोनी (Dhoni) को अपना गुरु मानते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं। इसी कड़ी में एक दिग्गज विदेशी क्रिकेटर ने धोनी बनकर जिंदगी बिताने की बात कही है। 

धोनी बनकर जीना चाहता है ये खिलाड़ी

Advertisement

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी बात कही है। साउदी (Southee) ने धोनी बनकर जीवन जीने की ख्वाहिश के बारे में बताया है। दरअसल साउदी पिछले दिनों मुंबई में एक क्रिकेट अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और BCCI सचिव जय शाह समेत कई अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे थे। 

इस मौके पर साउदी (Southee) से पूछा गया कि अगर उन्हें एक दिन के लिए किसी अन्य क्रिकेटर के साथ जीवन बदलना हो, तो वो कौन होगा और क्यों? इसके जवाब में साउदी (Southee) ने धोनी (Dhoni) का नाम लेते हुए कहा-

Advertisement

बस ये देखना चाहता हूं कि एमएस धोनी होने पर जिंदगी कैसी होगी। 

बता दें कि 35 वर्षीय टिम साउदी एमएस धोनी की कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं। साउदी IPL में सबसे सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहे हैं। साउदी ने 2011 में CSK के लिए ही IPL डेब्यू किया था। साउदी ने CSK के लिए महज 5 मैच खेले और 4 विकेट लिए। उनके खराब प्रदर्शन के कारण CSK ने उन्हें अगले साल 2012 में रिलीज कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra: क्रिकेट पर भारी 'भाला', नीरज ने किया ऐसा धमाका कि हार्दिक पांड्या को पछाड़ डाला

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड