अपडेटेड 28 December 2024 at 18:33 IST
NZ v SL: पहले T20 में न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर रोमांचक जीत, इस खिलाड़ी ने जिताई हारी बाजी
मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने पहले T20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के जबड़े से मैच खींच लिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

NZ v SL: डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतकों के अलावा दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 105 रन की भागीदारी से न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में श्रीलंका पर आठ रन से जीत दर्ज की।
अंतिम ओवरों में की गई शानदार गेंदबाजी ने भी मैच का नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ने में मदद की। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 172 रन के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट गंवाए 121 रन से आठ विकेट पर 164 रन हो गया।
मिचेल ने 62 और ब्रेसवेल ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों ने केवल 60 गेंद में शतकीय साझेदारी बनाई। दोनों पांच विकेट पर 65 रन के स्कोर पर खेलने उतरे जब वानिंदु हसारंगा ने ग्लेन फिलिप्स और मिचेल हे को 10वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट किया। दोनों ने टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया।
पाथुम निसांका के 60 गेंद में 90 रन बनाने और कुसल मेंडिस (46 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी के बाद न्यूजीलैंड का लक्ष्य नाकाफी लग रहा था और श्रीलंका आसान जीत की ओर बढ़ रहा था। मेंडिस 14वें ओवर में आउट हो गए जिसमें जैकब डफी ने एक रन देकर तीन विकेट झटके। कामिंडु मेंडिस और कुसल परेरा भी इसी ओवर में आउट हो गए।
Advertisement
निसांका 19वें ओवर में आउट हुए तब स्कोर पांच विकेट पर 153 रन था। श्रीलंका को जीत के लिए बस 20 रन की जरूरत थी, लेकिन श्रीलंका लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। मैट हेनरी और जाक फोक्स ने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 28 December 2024 at 18:33 IST