India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुलदीप से मुकाबले के लिए स्थानीय स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में बायें हाथ स्पिनरों के खिलाफ नेट अभ्यास किया।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav | Image: X/ BCCI

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में बायें हाथ स्पिनरों के खिलाफ नेट अभ्यास किया।

भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव के खिलाफ संभावित मुकाबले की तैयारी के लिए नेट सत्र में सीनियर बल्लेबाज टॉम लाथम और हरफनमौला माइकल ब्रैसवेल को गेंदबाजी करने के लिए दो स्थानीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों को बुलाया गया था।

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मुख्य रूप से बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं जहां लाथम और ब्रैसवेल अक्सर बल्लेबाजी करते हैं। न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह पिच थोड़ी धीमी है और जाहिर तौर पर इसमें अच्छा खासा टर्न है। मुझे लगता है कि यह एक दिलचस्प मैच होने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (भारत) पास तीन शानदार स्पिनर हैं, और यह सब स्ट्राइक रोटेट करने और खेल को अंतिम ओवरों तक ले जाने के बारे में है।’’ कुलदीप बीच के ओवरों में रन गति को नियंत्रित करने और अहम विकेट चटकाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पसंदीदा गेंदबाज रहे हैं।

Advertisement

ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण करने के लिए न्यूजीलैंड रविवार को अंतिम लीग मैच में भारत से भिड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni के खौफ से कांप गया स्टार खिलाड़ी, ड्रेसिंग रूम में सुनी गाली, सताने लगा करियर खत्म होने का डर

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड