साक्षी या जीवा? धोनी के सामने आया धर्मसंकट वाला सवाल; दिया ऐसा जवाब कि मच गया हल्ला- VIDEO

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को लेकर पूछे गए सवाल पर कंफ्यूज हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ms dhoni stuck in confusion on sakshi and zivas question
साक्षी और जीवा के सवाल पर धर्मसंकट में फंसे धोनी | Image: X/INSTAGRAM

MS Dhoni: एमएस धोनी (MS Dhoni), क्रिकेट (Cricket) की दुनिया का वो नाम, जिसकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या मैदान से बाहर। धोनी (Dhoni) फैंस के दिलों में बसते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी (Dhoni) अब सिर्फ IPL में ही खेलते हैं, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ता है। 

धोनी (Dhoni) का नाम केवल भारत (India) के सबसे सफल कप्तानों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर्स में आता है। धोनी (Dhoni) एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो क्रिकेट खेल रहे हों या नहीं। इन दिनों भी धोनी (Dhoni) चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके IPL 2025 में खेलने को लेकर चर्चा हो रही है। वो खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर असमंजस बना हुआ है, क्योंकि धोनी (Dhoni) कब क्या करते हैं, ये किसी को नहीं पता। वो हमेशा ऐन मौके पर ही फैसला लेते हैं और फैंस को उलझन में डाल देते हैं। मगर सोशल मीडिया पर धोनी (Dhoni) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद धर्मसंकट में फंसे नजर आ रहे हैं। 

साक्षी या जीवा को चुनने की आई बात

दरअसल धोनी एक कार्यक्रम में मौजूद हैं, जहां होस्ट उनसे सवाल पूछता नजर आ रहा है। इस दौरान होस्ट ने धोनी से एक सवाल उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को लेकर पूछ लिया। दरअसल होस्ट ने धोनी से साक्षी या जीवा में से किसी एक को चुनने का सवाल पूछा, जिसने धोनी को धर्मसंकट में डाल दिया, लेकिन धोनी ने इसका ऐसा जवाब दिया कि वहां हल्ला मच गया। सभागार में बैठे सभी लोग धोनी की वाहवाही करने लगे। अब आपको बताते हैं कि आखिर धोनी ने जवाब क्या दिया। 

Advertisement

होस्ट ने जब पूछा- 

साक्षी मैम या जीवा? 

जवाब में धोनी ने कहा- 

Advertisement

यार कैसे चुन सकते हैं। घर भी तो जाना है। अभी अगर जीवा को चुन लिया तो बीवी नहीं घुसने देगी। बीवी को पिक किया तो कल जीवा बड़ी हो जाएगी, वो नहीं घुसने देगी। 

बता दें कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद से ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ ही बिताते हैं। वो IPL को छोड़कर किसी और टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं। हाल ही में धोनी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की ग्रैंड वेडिंग मेंं अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिखाई दिए थे। धोनी ने इस साल IPL की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी थी और रुतुरात गायकवाड़ को कमान सौंपी थी। 

ये भी पढ़ें- औरत से भिड़ेगा आदमी! Paris Olympics में गजब हो गया; सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर काटा बवाल

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड