अपडेटेड 4 December 2024 at 08:18 IST
धोनी का पहाड़ी डांस, पत्नी साक्षी के साथ 'गुलाबी शरारा' पर खूब ठुमके माही; आग की तरह वायरल हुआ VIDEO
टीम इंडिया और CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी वाइफ साक्षी के साथ पहाड़ों पर पहाड़ी लोगों के साथ डांस करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni Viral Video: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों पहाड़ों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान धोनी और उनकी वाइफ पहाड़ों पर पहाड़ी लोगों के साथ डांस करती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर फैंस धोनी को पहाड़ी अंदाज में देखकर काफी खुश हैं।
धोनी और साक्षी पहाड़ी लोगों के साथ 'गुलाबी शरारा' गाने पर ठुमक रहे थे। धोनी का जन्म रांची में हुआ लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हैं। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है।
फैमिली के साथ पहाड़ों में समय बिता रहे धोनी
एमएस धोनी इन दिनों उत्तराखंड में फैमिली के साथ घूमने निकले हैं। उन्होंने ऋषिकेश में स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया। धोनी और साक्षी उनके साथ डांस करते भी नजर आए। उन्होंने पहाड़ी सॉन्ग पर गुलाबी शरारा पर डांस किया। हालांकि, माही और साक्षी की जोड़ी कैजुअल ड्रेस में ही नजर आए, लेकिन उनके डांस ने महफिल लूट ली है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
पहाड़ी लोगों और वाइफ साक्षी के साथ डांस कर रहे धोनी
वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी कुछ पुरुषों और महिलाओं से घिरे हैं और पहाड़ी सॉन्ग बज रहे। वह मुस्कुराते हुए डांस कर रहे हैं। उस वक्त धोनी की पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं। धोनी को बहुत कम ही डांस करते हुए देखा जाता है। ऐसे में धोनी का जब डांस वीडियो सामने आया तो फैंस की बांछें खिल गईं।
Advertisement
आईपीएल 2025 में दोबारा से एक्शन में दिखेंगे धोनी
धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। धोनी आईपीएल 2025 में भी एक्शन में नजर आएंगे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अनकैप्ड प्लेयर के रूप में चार करोड़ रुपये में रिटेन किया। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले सीएसकी की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने पांच आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 4 December 2024 at 08:16 IST