VIDEO: भरी महफिल में बाबर आजम की हुई घनघोर बेइज्जती; बच्चे ने हाथ तक नहीं मिलाया

पाकिस्तान टीम हमेशा किसी न किसी बहाने से चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Babar Azam Viral Video
Babar Azam Viral Video | Image: X

Babar Azam Video: पाकिस्तान टीम और उसके खिलाड़ी हमेशा किसी न किसी बहाने से चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाबर पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्हें जिम्बाव्वे के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था।

क्रिकेट से ब्रेक के दौरान बाबर अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में वे एक फंक्शन में गए जहां उनकी घनघोर बेइज्जती हो गई। अब बाबर का ये वीडियो सोशल मीडिया परह तेजी से वायरल हो रहा है।

बाबर आजम की हुई घनघोर बेइज्जती

बाबर के साथ और पाकिस्तान के और भी कई नामी गिरामी लोग वहां मौजूद थे कि तभी उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद वे झेप जाते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा बाबर आजम को इग्नोर करते हुए दूसरे लोगों से हाथ मिलाता हुआ नजर आ रहा है।

बच्चे ने नहीं मिलाया बाबर आजम से हाथ

ये वीडियो किसी इवेंट का लग रहा है क्योंकि इसमें कई फेमस शख्सियत शामिल हुए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं। तब ही एक छोटा बच्चा आता है और बाबर के पास बैठे शख्स से हाथ मिलाता है। इसके बाद बच्चा आगे बढ़ता है तो बाबर आजम अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं लेकिन बच्चा पाकिस्तानी स्टार को इग्नोर कर देता है और उनसे हाथ ना मिलाते हुए आगे बढ़कर दूसरे लोगों से हैंड शेक करने लगता है। इस घटना पर बाबर आजम के चेहरे का रंग उड़ जाता है। वे तुरंत ही अपना हाथ पीछे कर लेते हैं। बाबर को इग्नोर करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाबर आजम का बल्ला रहा खामोश

बता दें कि बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यहां पर भी बाबर आजम का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। पाकिस्तानी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। वनडे सीरीज में तो पाकिस्तानी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया था।

जिम्बाव्वे दौरे से सीनियर खिलाड़ियों को मिली छुट्टी  

हालांकि, टी20 में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। टी20 सीरीज में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से धूल चटा दिया। ऐसे में पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना हुई भी हुई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- जब पूरी दुनिया ने पृथ्वी शॉ को छोड़ा अकेला, इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह- सोशल मीडिया से...

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड