MS Dhoni: पंत की बहन की शादी में धोनी का धमाल, 'मस्त कलंदर' पर गर्दा डांस, फिर रैना ने जो किया वो VIRAL है
वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी, पंत, सुरेश रैना और कुछ और लोग एक सर्कल बनाकर 'दमा दम मस्त कलंदर' सॉन्ग पर बिना रुके डांस कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni Dance in Rishabh Pant Sister Wedding: भारत के पूर्व महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के लाखों चाहने वाले हैं। माही के फैंस उनसे जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, माही सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं और यही वजह कि उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सीधे अपनी बहन की शादी में हिस्सा लेने पहुंचे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार एमएस धोनी अपने शिष्य ऋषभ पंत की बहन की हल्दी सेरेमनी में धमाकेदार डांस कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 'मस्त कलंदर' गाने पर माही का गर्दा डांस देख फैंस काफी खुश हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी, पंत, सुरेश रैना और कुछ और लोग एक सर्कल बनाकर 'दमा दम मस्त कलंदर' सॉन्ग पर बिना रुके डांस कर रहे हैं।
मस्त कलंदर पर धोनी का गर्दा डांस
ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत जल्द अपने मंगेतर अंकित चौधरी के साथ शादी की पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की कुछ झलक भी दिखाई है, जिसमें वो अपने होने वाले पति के साथ डांस कर रही हैं। जश्न के माहौल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी भी पूरी तरह से डूबे नजर आए। पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें माही 'मस्त कलंदर' गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी अकेले नहीं हैं, उनके साथ पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और ऋषभ पंत भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रैना ने धोनी के लिए बजाई सिटी
डांस वाले वीडियो का एक और लम्हा बेहद खास है। सुरेश रैना और एमएस धोनी बहुत पुराने साथी हैं। उनकी बॉन्डिंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया तो रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का निर्णय ले लिया। दोनों आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी साथ खेले। इस बीच सुरेश रैना का एक रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है जिसमें वो धोनी के धमाकेदार डांस को देखकर सिटी मारते हुए नजर आ रहे हैं।