अपडेटेड 3 September 2024 at 18:58 IST
बड़े पर्दे पर MS Dhoni, थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' में धमाकेदार एंट्री! डायरेक्टर ने दिया हिंट
MS Dhoni फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एमएस धोनी की बड़े पर्दे पर एंट्री होने वाली है। जी हां धोनी क्रिकेट पिच के अलावा अब फिल्म में दिखने वाले हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni in ‘GOAT’ Movie: टीम इंडिया (team India) के और आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की दुनिया में कितनी फैन फॉलोइंग है इस बात से हर कोई वाकिफ है। दुनियाभर में धोनी (MS Dhoni) की फैंस मौजूद हैं। धोनी को क्रिकेट के मैदान पर देख क्रिकेट फैंस की सांसे थम जाती है और जब वे अपने स्टाइल के चौके-छक्के लगाते हैं तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं।
अब धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी की बड़े पर्दे पर एंट्री होने वाली है। जी हां यानी धोनी क्रिकेट पिच के अलावा अब फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। तमिल सिनेमा की फिल्म 'GOAT' में धोनी की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल सकती है। इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्ट वेंकट प्रभु ने किया।
क्या बड़े पर्दे पर दिखें MS Dhoni?
तमिल मूवी 'GOAT' में धोनी कैमियो रोल में दिख सकते हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सुपरस्टार थलापति विजय दिखेंगे। अब फैंस को बस इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं जिसमें धोनी और थलापति एक साथ दिखाई देने वाले हैं। एमएस धोनी के फिल्म में शामिल होने की अफवाहों के बीच, फिल्म के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने हाल ही में एक हिंट दिया।
‘GOAT’ के डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट
वेंकट प्रभु ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम फिल्म GOAT में एक सीएसके के मैच का सीन दिखाने वाले हैं, फिर आप जानते हैं कि स्क्रीन पर कौन आने वाला है। डायरेक्टर के इस बयान के बाद से फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस बयान के बाद से ऐसी आशा की जा रही है कि धोनी एक स्पेशल अपीयरंस में दिख सकते हैं। हालांकि, धोनी के फिल्म में भूमिका के बारे में विवरण अभी तक पूरी तरह से गोपनीय है और उम्मीद की जा रही है कि यह एक कैमियो रोल होगा।
Advertisement
GOAT मूवी का बजट
ये पहली बार नहीं है जब धोनी तमिल सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इससे पहले पिछले साल दिग्गज क्रिकेटर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने तमिल प्रोडक्शन वेंचर ‘LGM (Let’s Get Married)’ के साथ इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। आपको बता दें कि 'GOAT' सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी का बजह 300 से 400 करोड़ के बीच में है।
MS Dhoni की वाइफ साक्षी सिगरेट पीती दिखीं
हाल ही में एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वे सिगरेट पीती दिख रही थीं। साक्षी बॉलीवुड अभिनेत्री करिशमा तन्ना के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही थीं। माना जा रहा है कि ये वहीं का वीडियो था।
Advertisement
ये भी पढ़ें- सिगरेट पीते दिखीं MS Dhoni की पत्नी साक्षी की तस्वीर VIRAL, भारत से 6 हजार किमी दूर जमकर मस्ती | Republic Bharat
Related Keywords - MS Dhoni, Dhoni, Dhoni in GOAT Movie, Dhoni Entry in GOAT Movie, Thalapathy Vijay, Film GOAT, Bollywood News
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 3 September 2024 at 18:34 IST