सिगरेट पीते दिखीं MS Dhoni की पत्नी साक्षी की तस्वीर VIRAL, भारत से 6 हजार किमी दूर जमकर मस्ती
Sakshi Dhoni Smoking: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एमएस धोनी की पत्नी साक्षी को सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni Wife Sakshi Smoking: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी का मिजाज बिल्कुल जुदा है। माही जितना खुद को रिजर्व रखना पसंद करते हैं, साक्षी उतना ही पार्टी करना पसंद करती हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो सिगरेट पीते दिखाई दे रही हैं। साक्षी धोनी की ये तस्वीर भारत की नहीं बल्कि यहां से करीब 6 हजार किलोमीटर दूर एक देश की है जहां वो किसी पार्टी में गईं थीं।
सोशल मीडिया पर धोनी की पत्नी की ये तस्वीरें धमाल मचा रही है जिसमें साक्षी को ग्रीस में छुट्टियों का आनंद उठाते हुए और धूम्रपान करते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखकर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।
सिगरेट पीते दिखीं साक्षी धोनी
ग्रीस में छुट्टियां मनाने के बाद बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें फैंस की नजर साक्षी पर गई। लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि धोनी की पत्नी एक तस्वीर में सिगरेट जलाते हुए नजर आ रही हैं। देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी।
तस्वीरों में साक्षी और करिश्मा ग्रीस की सुरम्य सेटिंग में एक साथ समय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी के साथ बातचीत करते दिख रही हैं, वहीं एक अन्य तस्वीर में वो सिगरेट जलाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस के बीच सबसे ज्यादा यही तस्वीर वायरल हो रही है।
Advertisement
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि साक्षी धोनी धूम्रपान को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में घिरी हैं। कॉलेज के दिनों में उनकी धूम्रपान की एक पुरानी तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी, जिससे प्रशंसकों और फॉलोअर्स के बीच इसी तरह की चर्चा छिड़ गई थी।
धोनी का 'हुक्का' वीडियो हुआ था वायरल
Advertisement
कुछ दिनों पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो भी खूब सुर्खियों में रहा था जिसमें वो दोस्तों के साथ हुक्का पीते दिखे थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर फैल रहे इन तस्वीरों पर ना तो कभी धोनी और ना ही साक्षी ने कमेंट किया है। बता दें कि माही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। कभी-कभी ही वो लम्हा आता है जब धोनी इंस्टाग्राम पर अपनी कोई जानकारी देते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वो CSK के पूर्व कप्तान के साथ खेतों का सैर करते दिखे थे।