आशा भोसले की पोती संग अफेयर की अफवाह, DSP सिराज ने बॉलीवुड अंदाज में किया 'रिश्ते' का ऐलान, पोस्ट VIRAL
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ अफेयर की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए मोहम्मद सिराज ने दिल जीतने वाला पोस्ट किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Mohammed Siraj Zanai Bhosle Dating Rumours: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों मैदान पर विकेट लेने के कारण नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। सिराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है जिसमें वो मशहूर सिंगर और आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तेज होने लगी। अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सिराज और जनाई ने इस रिश्ते का सच सबको बता दिया है।
मोहम्मद सिराज संग अफेयर की अफवाह उड़ने के बाद युवा सिंगर जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट किया। उन्होंने सिराज के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए दोनों के बीच रिश्ते का खुलासा कर दिया। हालांकि, ये वो रिश्ता नहीं है जिसके बारे में फैंस अंदाजा लगा रहे थे।
सिराज-जनाई के बीच क्या है रिश्ता?
जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर मोहम्मद सिराज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे भाई। इस पोस्ट पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी का भी रिएक्शन आया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
मोहम्मद सिराज ने जनाई भोसले के इस खूबसूरत पोस्ट का और खूबसूरत तरीके से जवाब दिया। हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने बॉलीवुड अंदाज में लिखा, ''मेरे बहना की जैसी कोई बहना नहीं, बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं, जैसे हैं चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में।''
Advertisement
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं सिराज
बता दें कि मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। भारतीय चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युवा अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज टीम में शामिल किया है। सिराज ने भारत के लिए अभी तक 36 टेस्ट, 44 वनडे और 16 T20I खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 185 विकेट चटकाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
Advertisement
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा
