तुम करो तो कला, हम करे तो... बॉल टेंपरिंग के आरोप पर शमी ने इंजमाम और पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

भारत के तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने Team India पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाने वाले इंजमाम उल हक और पाकिस्तान को जमकर धोया है।

Mohammed Shami roasted inzamam ul haq and pakistan
शमी ने बॉल टेंपरिंग आरोप पर इंजमाम को दिया जवाब | Image: AP

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की धारदार गेंदबाजी को देखकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक बौखला गए थे। उन्होंने भारत पर गेंद के साथ छेड़छाड़ का आरोप तक लगा दिया था। अब टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान और इंजमाम उल हक की इस सोच पर हमला बोलते हुए करारा जवाब दिया है।

पिछले साल हुए 50-ओवर वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स बेफिजूल की बातें करते दिखे थे। मोहम्मद शमी ने इन सभी बातों को बकवास करार देते हुए पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। 50-ओवर विश्व कप में जब शमी एक के बाद एक विकेट चटका रहे थे तब पाक से ये आवाज उठी थी कि भारतीय गेंदबाज को गेंद में चिप लगाकर दी गई है।

इंजमाम को शमी का करारा जवाब

शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि पाकिस्तानी हमारे साथ कभी खुश नहीं थे और कभी होंगे भी नहीं। कोई कहता है हमें अलग गेंद दी गई थी, कोई कहता है गेंद में चिप लगाया गया है। मैंने ये बात पहले भी कही है कि अगर भविष्य में मुझे ये मौका तो मैं गेंद को खोलना चाहूंगा और दिखाऊंगा कि अंदर कोई डिवाइस है या नहीं।

इंजमाम उल हक और भारत पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाने वालों को जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा, ''अगर तुम्हारे गेंदबाज गेंद को स्विंग या रिवर्स स्विंग कराएं तो स्किल है और यही काम हम करें तो गेंद से छेड़छाड़ और इसमें चिप लगा है।''

Advertisement

मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि जो टीम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी वो उनकी तारीफ नहीं बल्कि टारगेट करेंगे। मान लो मैंने डिवाइस से गेंद डाल दिया और बटन उल्टा दब गया। मैंने इनस्विंग डाली और आउटस्विंग हो गई तो चौका हो जाएगा। ये कार्टूनगिरी कहीं और चल सकती है, ये लोगों को बेवकूफ बनाने वाली बातें हैं।

इंजमाम ने क्या कहा था?

Advertisement

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान पाक के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अर्शदीप सिंह जिस समय 15वां ओवर डाल रहा था तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। इतनी नई गेंद के साथ रिवर्स होना मुश्किल है। लेकिन 15 ओवर तक गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार कर ली गई थी। अंपायरों को यहां आंखें खुली रखनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: 72 घंटे में पाकिस्तान में आएगा भयंकर भूचाल, हाथ से छिन जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी! ये है बड़ी वजह

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड