BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए 'बॉस', भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

BCCI New President Mithun Manhas: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया 'बॉस' मिल गया है। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास BCCI के 37वें अध्यक्ष चुने गए।

Mithun Manhas becomes the new BCCI president
मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए 'बॉस', भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा | Image: mithunmanhas/Instagram

BCCI New President Mithun Manhas: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया 'बॉस' मिल गया है। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास BCCI के 37वें अध्यक्ष चुने गए। रविवार को AGM की मीटिंग में मिथुन मन्हास के नाम पर मुहर लग गई। वो इस पद पर रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। अंतरिम तौर पर, राजीव शुक्ला ने अध्यक्षीय जिम्मेदारियां निभाईं, उसके बाद सदस्यों ने पूर्णकालिक उत्तराधिकारी का चुनाव किया। अगले महीने 46 साल के होने वाले मन्हास इस दौड़ में अकेले उम्मीदवार थे, और वरिष्ठ प्रशासकों के बीच चर्चा के दौरान उनके नाम को सर्वसम्मति से समर्थन मिला।

वार्षिक आम बैठक में अन्य प्रमुख पदों पर भी बदलाव की पुष्टि हुई। राजीव शुक्ला ने अंतरिम कार्यकाल के बाद औपचारिक रूप से उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। देवजीत सैकिया बीसीसीआई सचिव बने रहेंगे, जबकि कर्नाटक के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर रघुराम भट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए बॉस

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मिथुन मन्हास के नए बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की जानकारी दी। इसके अलावा, प्रभतेज सिंह भाटिया बोर्ड के नए संयुक्त सचिव के रूप में कार्य करेंगे। बता दें कि मिथुन मन्हास BCCI के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे क्रिकेटर बने। उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी ये बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा 

बता दें कि बीसीसीआई के नए ‘बॉस’ बने मिथुन मन्हास इससे पहले जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर रह चुके हैं। आईपीएल में भी वो गुजरात टाइटंस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक अनकैप्ड खिलाड़ी को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है।

Advertisement

मिथुन मन्हास का करियर

मन्हास ने 1997-98 सीजन में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में उन्होंने जरूरत पड़ने पर कभी-कभी आर्म-स्पिन गेंदबाजी भी की। अपने पूरे करियर में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 27 शतकों और 49 अर्धशतकों के साथ 9,714 रन बनाए। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 130 मैच खेले और 91 टी20 मैचों में हिस्सा लिया। अपने प्रभावशाली घरेलू रिकॉर्ड के बावजूद मन्हास कभी भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले। 

इसे भी पढ़ें: कोच क्या कर रहा है... एशिया कप में जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया, फिर क्यों फूटा अमित मिश्रा का गुस्सा? मामला 'गंभीर' है

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड