22 जनवरी को महेंद्र सिंह धोनी भी करेंगे रामलला के दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला न्योता

Ayodhya Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahendra Singh Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी | Image: Republic

Ayodhya Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया था।

स्टोरी की खास बातें

  • सचिन तेंदुलकर और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी न्योता
  • 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे महेंद्र सिंह धोनी
  • महेंद्र सिंह धोनी को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

सचिन तेंदुलकर और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी न्योता

सचिन तेंदुलकर, उद्योगपति मुकेश अंबानी, फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन, रतन टाटा जैसे देशभर के कई हाई प्रोफाइल नामों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। स्टार भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। रजनीकांत को ये निमंत्रण अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भारतीय जनता पार्टी नेता अर्जुनमूर्ति द्वारा दिया गया है।

टीवी के 'राम' को भी न्योता

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिला है। खुशी जताते हुए एक्टर अरुण गोविल ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरे जीवनकाल में यह सबकुछ हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं वहां जाने के लिए उत्सुक हूं। इस दौरान वह पीएम मोदी को इसका क्रेडिट देते नजर आए।

दोबारा निमंत्रण के बाद भी प्राण प्रतिष्‍ठा में नहीं जाएंगे अखिलेश

अखिलेश यादव ने फिर अयोध्या जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने चंपत राय को पत्र लिखा है और उसकी एक प्रति एक्स पर शेयर की है। अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा- 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं। हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे। आज प्राप्त निमंत्रण के लिए पुनः धन्यवाद।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मंदिरों में जलेंगे दीए, होगा रामायण पाठ... प्राण प्रतिष्ठा के दिन मॉरीशस में ऐसे मनाई जाएगी 'दिवाली'

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड