अपडेटेड 17 March 2026 at 22:46 IST

Kuldeep Yadav Reception: लखनऊ में कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, गंभीर-जडेजा समेत दिग्गजों का लगा जमावड़ा, VIDEO

Kuldeep Yadav Reception: टीम इंडिया में चाइनामैन के नाम से पॉपुलर खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के एक होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से लेकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए।

Follow : Google News Icon  
Kuldeep Yadav Reception cm yogi
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, दिग्गजों का लगा जमावड़ा | Image: x/@myogiadityanath

Kuldeep Yadav Reception: टीम इंडिया में चाइनामैन के नाम से पॉपुलर खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार, 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। 

गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी की थी। कुलदीप ने शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। इस खास मौके पर CM योगी ने एक्स पर लिखा ‘कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।’

CM योगी कुलदीप यादव के रिसेप्शन में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विनिंग स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस बीच सीएम योगी ने कुलदीप यादव और उनकी पत्नी, दोनों को मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं, स्टेज पर CM योगी द्वारा एक छोटी बच्ची को टॉफी देते हुए देखा गया। इस खास मौके पर CM योगी ने एक्स पर लिखा 'आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।' 

कोच गौतम गंभीर कुलदीप के रिसेप्शन में पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पर पहुंचे। हालांकि, गौतम गंभीर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में मसूरी नहीं पहुंचे थे। 

Advertisement

रवींद्र जडेजा कुलदीप के रिसेप्शन में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा एयरपोर्ट पर अकेले ही देखे गए और बाद में स्टेज पर पत्नी के साथ देखे गए। 

अखिलेश यादव पहुंचे

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में सपा नेता अखिलेश यादव भी पहुंचे। अखिलेश यादव ने दोनों को प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।  

Advertisement

ये भी पढ़ें: Tilak Varma Dance: तिलक वर्मा ने गर्दा उड़ा दिया, लगाए ऐसे ठुमके कि बॉलीवुड वाले डांसर भी फेल, VIDEO देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 21:17 IST