Tilak Varma Dance: तिलक वर्मा ने गर्दा उड़ा दिया, लगाए ऐसे ठुमके कि बॉलीवुड वाले डांसर भी फेल, VIDEO देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tilak Varma Dance: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने टीम इंडिया में चाइनामैन के नाम से पॉपुलर खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी में खूब रंग जमाया। अब उनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Tilak Varma Dance video
तिलक वर्मा ने गर्दा उड़ा दिया, लगाए ऐसे ठुमके कि वॉलीवुड वाले डांसर भी फेल | Image: Social media

Tilak Varma Dance: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका ने मसूरी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी 14 मार्च को मसूरी के एक आलीशान होटल में हुआ। कुलदीप की शादी में उनके कई साथी खिलाड़ी भी पहुंचे थे। तिलक वर्मा से लेकर युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। 

कुलदीप यादव की शादी में उनके साथी खिलाड़ियों ने जमकर महफ़िल लूटा। इस दौरान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अपने पूरे रंग में नजर आए। तिलक ने ढोल पर बैठकर जमकर डांस किया। वहीं, तिलक का एक डांस स्टेप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तिलक का अनोखा डांस फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

तिलक के डांस के दीवाने हुए फैंस

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने दोस्त कुलदीप की शादी में जमकर डांस किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तिलक का डांस स्टेप्स कितना अनोखा है। जब वो डांस कर रहे हैं, तो आसपास में मौजूद उनके साथी भी खूब मजे ले रहे हैं। तिलक ने डांस फ्लोर पर जमकर आग लगाई। वो ढोल के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आए।

तिलक वर्मा ने ढोल पर बैठकर किया डांस

कुलदीप की बारात से तिलक वर्मा का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने डांस से जो समां बांधा वो देखने लायक रहा। तिलक ने ढोल पर बैठकर गजब का डांस किया। कुलदीप के दोस्तों ने ढोल की थाप और जोशीले डांस से शादी में चार चांद लगा दिए।

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने लूटी महफिल

कुलदीप की शादी में सिर्फ तिलक वर्मा ने ही महफिल नहीं लूटी, बल्कि उनके साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी जमकर महफ़िल लूटी। मोहम्मद कैफ कुलदीप की शादी में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा पर पैसे उड़ाए, जो शादी में चार चांद लगा दिए। मोहम्मद कैफ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव की शादी में मोहम्मद कैफ ने लूटी महफिल... जमकर उड़ाए नोट, VIDEO VIRAL

 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड