अपडेटेड 24 August 2024 at 18:49 IST

दूसरों का भला करते-करते केएल राहुल ने अपनी भद्द पिटवा ली, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरों का भला करते-करते अपनी भद्द पिटवा बैठे हैं। सोशल मीडिया पर वो ट्रोल होने लगे हैं।

Follow : Google News Icon  
kl rahul 2023 wc final bat went unsold in charity auction
केएल राहुल | Image: AP

KL Rahul: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) टीम में जगह न बना पाने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का T20 इंटरनेशनल करियर सस्पेंस में है। उन्हें T20 टीम में जगह मिलेगी या नहीं, ये तो नहीं पता, लेकिन वनडे और टेस्ट में उनकी जगह पक्की लग रही है। 

विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल (Rahul) ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। केएल राहुल (KL Rahul) के लिए पिछला कुछ वक्त अच्छा नहीं रहा है। पहले IPL में वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को प्लेऑफ में नहीं ले जा पाए और फिर उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली। खैर इन सबके बावजूद केएल राहुल (KL Rahul) अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरों की मदद के लिए अनूठा प्रयास किया है, लेकिन दूसरों का भला करते-करते वो अपनी भद्द पिटवा बैठे हैं। 

दरअसल केएल राहुल (KL Rahul) ने जरूरतमंद लोगों के लिए धन जुटाने के लिए एक चैरिटी ऑक्शन (Charity Auction) किया है, जिसमें उन्होंने कोहली (Kohli) के साइन वाली भारतीय टीम की जर्सी (Team India Jersey) और धोनी और रोहित के साइन वाले बैट समेत कई कीमती चीजें रखीं। 

‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ में जुटाई इतनी राशि

Advertisement

केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने विप्ला फाउंडेशन एजुकेशन मिशन के सपोर्ट में शुक्रवार को मुंबई में 'क्रिकेट फॉर चैरिटी' नीलामी रखी, जिसमें उन्होंने कुल 1.93 करोड़ जुटाए। 

इस चैरिटी ऑक्शन के दौरान काफी कुछ बिका और काफी मोटी राशि में बिका। सबसे ज्यादा महंगी बिकने वाली चीज विराट कोहली की साइन वाली टीम इंडिया की जर्सी रही, जिसे 40 लाख रुपए में खरीदा गया। इसके अलावा कोहली के साइन वाले बैटिंग ग्लव्स यानि दस्तानों से 28 लाख रुपए की कमाई हुई। इस नीलामी में सब कुछ बिका. लेकिन केएल राहुल का 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल वाला बैट नहीं बिका, जिससे राहुल ने 66 रन की अहम पारी खेली थी।

Advertisement

नीलामी में सबसे चर्चित वस्तुओं में से एक केएल राहुल का 2023 ICC वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का साइन्ड बैट था। राहुल ने इस बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली थी और भारत के लिए जीत की उम्मीद जगाई थी, लेकिन बावजूद इसके बल्ला नीलामी में नहीं बिका। बोली लगाने वालों ने इसे खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर राहुल ट्रोल हो रहे हैं। मीम्स की बाढ़ आ गई है। 

हालांकि केएल राहुल की जर्सी, जिस पर पूरी भारतीय टीम के साइन थे, 11 लाख रुपए में बिकी। वहीं राहुल के साइन बैट और उनके साइन वाली भारतीय टीम की जर्सी और टीम इंडिया की कैप को खरीदार मिले। बैट 7 लाख, जर्सी 3 लाख 80 हजार तो वहीं कैप 2 लाख 20 हजार में बिकी। 

क्या कितने में बिका? 

     सोल्ड आइटम                                                       रुपए

  • कोहली के साइन वाली टीम इंडिया की जर्सी             40 लाख 
  • कोहली के साइन वाले बैटिंग ग्लव्स                         28 लाख
  • रोहित के साइन वाला बैट                                      28 लाख 
  • राहुल द्रविड़ के साइन वाला बैट                              11 लाख  
  • टीम इंडिया के साइन वाली केएल राहुल की जर्सी        11 लाख
  • रोहित के साइन वाले बैटिंग ग्लव्स                            7.50 लाख
  • धोनी के साइन वाला बैट                                        13 लाख 
  • ऋषभ पंत के साइन वाला बैट                                  7 लाख 
  • धोनी के साइन वाले बैटिंग ग्लव्स                              3.5 लाख

श्रीलंका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के बाद केएल राहुल अब दिलीप ट्रॉफी में नजर आने वाले हैं। भारत का ये मशहूर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट 5 सितंबर को शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारत के कई दिग्गज इंटरनेशनल खिलाड़ी भी दिखेंगे। 

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा फैंस को जल्द देंगे बड़ी खुशखबरी? आने वाला है जूनियर हिटमैन! मिलने लगी बधाई

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 24 August 2024 at 18:49 IST