अपडेटेड 24 August 2024 at 22:04 IST

सूर्यकुमार को लेकर लीक हुई बड़ी खबर, IPL 2025 के लिए इस फ्रेंचाइजी ने दिया कप्तानी का ऑफर

भारत के नव नियुक्त T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी खबर लीक हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार को एक फ्रेंचाइजी ने कप्तानी का ऑफर दिया है।

Follow : Google News Icon  
suryakumar yadav
सूर्यकुमार यादव | Image: BCCI

दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL के अगले सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि IPL 2025 में काफी कुछ बड़ा देखने को मिलने वाला है। दरअसल IPL के 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होने वाला है, जिसमें बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। 

मेगा ऑक्शन और IPL के 18वें सीजन से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज और नव नियुक्त T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अनाधिकारिक रूप से सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को अगले सीजन से कप्तानी का ऑफर दिया है। 

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रहे हैं, जब गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे। सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने 2012 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अपना IPL डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलना मौका। इसके बाद 2014 के IPL ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सूर्यकुमार को अपने साथ जोड़ा और 2014 से 2017 तक वो KKR का हिस्सा रहे, लेकिन इसके बाद वो फिर मुंबई इंडियंस आ गए और तब से यहीं हैं। मगर अब सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरें चल रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स में ये तो पहले से चल रहा था कि शायद सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस को इस बार उन्हें रिटेन न करने को कहें, क्योंकि वो टीम बदलना चाहते हैं। ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है और अब अनाधिकारिक तौर पर KKR मैनेजमेंट का सूर्य को कप्तानी का ऑफर देना, यानि इस बार कुछ तो बड़ा हो सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूदा IPL चैंपियन है। गंभीर की मेंटॉरशिप में KKR ने इस साल अपना तीसरा IPL खिताब जीता था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'वो कबूतर की तरह...', भारतीय अंपायर ने उड़ाई मोहम्मद रिजवान की धज्जियां, बोले- ध्यान रखियो…

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 24 August 2024 at 21:31 IST