48 गेंद, 124 रन...सात साल से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने मचाया गदर, भारत के लिए जड़ चुका है ट्रिपल सेंचुरी

Karun Nair: 7 साल से टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए तरस रहे करुण नायर ने सोमवार को महाराजा ट्रॉफी में शानदार शतक ठोका।

Karun nair smash hundred in maharaja trophy
करुण नायर ने महाराजा ट्रॉफी में जड़ा शतक | Image: X

Karun Nair: 8 साल पहले यानि 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट में कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने इतिहास रचा था। दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 300 रनों की शानदार पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था। वो पूर्व आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इस मुकाबले के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया।

7 साल से टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए तरस रहे करुण नायर अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैंगलोर ड्रेगन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में करुण नायर ने तूफानी शतक ठोककर दुनियाभर के फैंस को एक बार फिर अपना परिचय दिया।

करुण नायर ने ठोका तूफानी शतक

महाराजा ट्रॉफी 2024 में सोमवार को मैसूर वॉरियर्स का सामना मैंगलोर ड्रेगन्स से हुआ। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मैसूर के कप्तान  करुण नायर ने 48 गेंदों पर 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 258.33 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए करुण ने इस पारी के दौरान 13 चौके और 9 छक्के लगाए। उनकी शानदार सेंचुरी के दम पर मैसूर वॉरियर्स ने स्कोरबोर्ड पर 226 रनों का पहाड़ खड़ा किया। इसके जवाब में मैंगलोर ड्रेगन्स की टीम बारिश से प्रभावित मैच में 14 ओवर में 138 रन बना सकी और मैसूर वॉरियर्स ने ये मुकाबला DLS मेथड से 27 रन से जीत लिया।

7 साल से नहीं मिला मौका

Advertisement

ऐसा बहुत कम होता है जब कोई खिलाड़ी अपने देश के लिए ट्रिपल सेंचुरी ठोके और उसके तुरंत बाद उसे नजरअंदाज कर दिया जाए। हालांकि, करुण नायर के साथ ऐसा ही हुआ। टीम से बाहर होने के बाद उनके प्रदर्शन में भी गिरावट आई और वो डोमेस्टिक क्रिकेट में ज्यादा रन नहीं बना सके। महाराजा टरोफी 2024 में उन्होंने शतक जड़कर शानदार वापसी के संकेत दिए हैं। उम्मीद है कि वो इस फॉर्म को जारी रखेंगे और टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए दरवाजे खटखटाते रहेंगे। करुण नायर ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 

इसे भी पढ़ें: अश्लील वीडियो कांड में हुआ बदनाम... फिर हनीट्रैप का शिकार, अब 35 गेंदों में 60 रन बनाकर काटा बवाल

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड