Vaibhav Sooryavanshi: 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत...', वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर कपिल देव का बड़ा बयान, फैंस हुए हैरान

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत साबित हो सकता है।

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi Statement
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर कपिल देव का बड़ा बयान, फैंस हुए हैरान | Image: Social Media

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में गदर मचाने वाले राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल चुकी है। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया है।

इस बीच वैभव सूर्यवंशी के 'मैन इन ब्लू' यानी टीम इंडिया में चुने जाने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता कपिल देव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने वैभव के बारे में कहा कि उनके पास स्पेशल टैलेंट हैं, लेकिन बहुत अधिक उम्मीद करना गलत साबित हो सकता है। कपिल देव के इस बयान के बाद फैंस भी हैरान हैं।

वैभव सूर्यवंशी के पास विशेष प्रतिभा

वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा 'मुझे लगता है कि वह एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें खेलते देखना शानदार अनुभव था। उनके सामने अभी लंबा सफर है… उनमें कौशल का ऐसा स्तर है जो बहुत कम युवा खिलाड़ी हासिल कर पाते हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'

ज्यादा उम्मीद करना गलत होगा

कपिल देव ने आगे कहा 'अगर वह जमीन से जुड़े रहें और अपना ख्याल रखें, तो उनके लिए और भी अच्छा होगा, क्योंकि उनका जीवन अभी शुरू ही हुआ है।' आगे उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी से भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के तुरंत बाद ही बहुत अधिक उम्मीदें रखना गलत होगा। 

Advertisement

वह एक विशेष प्रतिभा है। उसे समय दीजिए। मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय है, लेकिन फिर भी उसे भारतीय टीम में खुद को सही ढंग से ढालना होगा, खुद को फिट रखना होगा और बाकी चीजें अपने आप हो जाएंगी। वह कितना एकाग्र रहता है, इसका जवाब केवल वही दे सकता है, लेकिन मेरे लिए वह एक विशेष प्रतिभा है।'

IPL 2026 में गदर काटा

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। इस सीजन वैभव ने 16 मुकाबलों में सबसे अधिक 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े। वहीं, एक सीजन में सबसे अधिक 72 छक्का जड़ने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी बने। इस साल आईपीएल का ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: टी20 की कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार यादव ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? सूर्या के इस इशारे से मचा हड़कंप
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड