टी20 की कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार यादव ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? सूर्या के इस इशारे से मचा हड़कंप

टीम इंडिया के टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? सूर्या के इस इशारे से मचा हड़कंप | Image: ANI

Suryakumar Yadav: 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हो चुके हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि वो अब मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व खिलाड़ी भी बनने वाले हैं। बता दें कि ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं, बल्कि सूर्यकुमार की इंस्टाग्राम एक्टिविटी से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी IPL टीम MI को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सूर्या के अकाउंट पर एमआई से जुड़ी कोई भी पोस्ट दिखाई नहीं दे रही। इस घटना के बाद क्रिकेट गलियारों में चर्चा गर्म है कि सूर्या मुंबई इंडियंस को छोड़ने वाले हैं।

क्या MI से सूर्या की होगी विदाई?

दरअसल, 8 जून को उस समय चर्चा तेज हो गई जब फैंस को सूर्या के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर MI से जुड़ा एक भी पोस्ट नहीं मिला। इसके बाद फैंस अनुमान लगाने लगे कि क्या मुंबई इंडियंस से सूर्यकुमार की विवादी होने वाली है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक न ही सूर्या और न ही मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ कहा गया है।

मुंबई इंडियंस से 2018 से जुड़े

बता दें कि सूर्यकुमार यादव 2018 में मुंबई इंडियंस के दूसरी बार जुड़े थे। इससे पहले को कोलकाता टीम के हिस्सा थे। सूर्या के रहते हुए ही एमआई ने 2019 और  2020 में टाइटल जीता था। सूर्या मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 में रहे फ्लॉप

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। इस सीजन उन्होंने 13 मुकाबलों में महज 20.75 की औसत से महज 270 रन ही बनाए। आईपीएल 2026 में उनका हाईएस्ट स्कोर 60 रन रहा। बता दें कि MI ने सूर्या को 16.35 करोड़ में रिटेन किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान को धूल चटाने के बाद भी टीम इंडिया को क्यों नहीं मिलेगा WTC में फायदा? वजह हैरान करने वाली
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड