अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच अबू धाबी में फंसा इंग्लैंड का यह धाकड़ बल्लेबाज, पीएम से लगाई मदद की गुहार

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच इंग्लैंड और आईपीएल का एक धाकड़ खिलाड़ी अबू धाबी में फंस गया है। उन्होंने सुरक्षित वापसी के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की अपील की है।

Follow : Google News Icon  
jonny bairstow stuck in abu dhabi
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच अबू धाबी में फंसा इंग्लैंड का यह धाकड़ बल्लेबाज | Image: Social media

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव अधिक बढ़ गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है या फिर उनका रूट बदल दिया है, जिसके चलते हजारों लोग फंस गए हैं।  

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग के बीच इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंस गए हैं। इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से घर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है।

क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?-जॉनी बेयरस्टो

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग के बीच अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो ने एक्स पोस्ट पर लिखा 'क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं? जॉनी बेयरस्टो ने यह पोस्ट तब लिखा जब इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। कीर स्टार्मर की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने घर वापसी की गुहार लगाई।

फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराश

इससे पहले अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग के बीच कई देशों की फ्लाइट्स कैंसिल रद्द हुई। बेयरस्टो ने भी अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला।  

Advertisement

इंग्लैंड लायंस का मैच रद

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ इंग्लैंड लायंस का दूसरा 50 ओवर का गेम स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि ईरान पर हमले के बाद जवाब में ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में हमले करने शुरू कर दिए हैं। वहीं, यूएई में होने वाले इंग्लैंड महिला टीम के प्रैक्टिस को भी स्थगित कर दिया गया है।

ये ही पढ़ें: SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस चमके, सिकंदर रजा की पारी हुई बेकार

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड