SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस चमके, सिकंदर रजा की पारी हुई बेकार

Zimbabwe vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 राउंड में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया है।

Zimbabwe vs South Africa Super 8 T20 World Cup 2026
दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराया | Image: X/ICC

Zimbabwe vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का आज (रविवार) 01 मार्च आखिरी दिन है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका को जिताने में बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का अहम रोल रहा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली शानदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की तरफ से सबसे अधिक रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए। उन्होंने शानदार 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों में दो चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इसके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 31 रन की पारी खेली।

सिकंदर रजा की पारी हुई बेकार

जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। हालांकि, उनकी पारी मैच न जीता सकी। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे घर लौट गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड