ईशान किशन ने शतक जड़ खुलेआम दिया 'फ्लाइंग किस', फिर काव्या मारन ने जो किया वो वायरल है; VIDEO जीत लेगा दिल
IPL 2025 में शतक जड़ने के बाद ईशान किशन ने 'फ्लाइंग किस' दिया। इसके बाद SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025: आईपीएल 2025 में ईशान किशन ने नई टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पहले मैच में ही तहलका मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में ईशान ने महज 47 गेंदों पर 106 रनों की तूफानी पारी खेली। 45 गेंदों पर शतक पूरा करने के बाद ईशान किशन ने जिस अंदाज में जश्न मनाया वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, ईशान के सेंचुरी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन भी फैंस का दिल जीत रहा है।
ईशान किशन के लिए पिछला 1-2 साल बिल्कुल अच्छा नहीं गुजरा। मानसिक तनाव के कारण उन्होंने बीसीसीआई से कुछ दिनों के लिए छुट्टी मांगी, लेकिन इसके बाद वो दोबारा टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके। ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने भी युवा विकेट कीपर का साथ छोड़ दिया और उन्हें रिलीज करने का फैसला किया। मेगा ऑक्शन में काव्या मारन की फ्रेंचाइजी SRH ने ईशान किशन पर भरोसा दिखाया और उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
ईशान किशन ने शतक जड़ किया फ्लाइंग किस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद ईशान किशन फ्लाइंग किस देते हुए दिख रहे हैं। अब ये फ्लाइंग किस ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों के लिए था या स्टेडियम में बैठे समर्थकों के लिए, ये कहना मुश्किल है। लेकिन इसके बाद कैमरे का फोकस SRH की सह-मालकिन काव्या मारन पर गया जो ईशान किशन पर प्यार लुटाते दिखीं।
ईशान के शतक पर काव्या मारन का रिएक्शन
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि ईशान किशन ने शतक जड़ने के बाद जोरदार जश्न मनाया। उसके बाद उन्होंने स्टैंड में किसी को देखते हुए फ्लाइंग किस दिया। फिर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने थम्स अप किया और ईशान किशन की शानदार पारी की सराहना की। ईशान आईपीएल 2025 के पहले शतकवीर बने। SRH के बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 286 रनों का पहाड़ खड़ा किया। जब ईशान किशन और बाकी बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे थे, तब काव्या मारन की खुशी का ठिकाना नहीं था और वो हर गेंद को एन्जॉय कर रहीं थीं।
Advertisement
SRH का अगला मैच कब और किससे होगा?
आईपीएल 2025 में धमाकेदार शुरुआत के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। ये मुकाबला 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें: KL Rahul-Athiya के घर आई नन्ही परी, दिल्ली कैपिटल्स ने स्पेशल अंदाज में लुटाया प्यार, VIDEO छू लेगा दिल