KL Rahul-Athiya के घर आई नन्ही परी, दिल्ली कैपिटल्स ने स्पेशल अंदाज में लुटाया प्यार, VIDEO छू लेगा दिल
KL Rahul Athiya Shetty: केएल राहुल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। राहुल और अथिया ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।
- खेल समाचार
- 3 min read

KL Rahul Athiya Shetty: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोमवार, 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया। केएल राहुल और अथिया ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।
सोमवार को बच्ची के जन्म के वक्त केएल राहुल अपनी वाइफ अथिया के साथ थे। जिसकी वजह से वो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहला मैच नहीं खेल पाए। बेटी के जन्म की खुशी में केएल राहुल ने अपनी पत्नी अथिया के साथ समय बिताने का फैसला किया। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने पहले तो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की। उसके बाद उन्होंने केएल राहुल की बेटी के लिए एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को दी बधाई
केएल राहुल के घर नन्ही परी के आगमन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी बेहद खुश हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर राहुल और अथिया को बधाई दी। वीडियो में देख सकते हैं कि कप्तान अक्षर पटेल और बाकी खिलाड़ी दोनों हाथों से बेबी को गोद में लेने का इशारा कर रहे हैं और उसे झूला रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ की शुरुआत
आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हरा दिया। मध्य प्रदेश के रतलाम से आने वाले खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने बल्ले से कोहराम मचाई और दिल्ली कैपिटल्स को हारी हुई बाजी जीता दी। विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में DC की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने महज 113 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। ऐसा लगा कि दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से ये मैच फिसल गया है, लेकिन उसके बाद आशुतोष शर्मा और आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे विपराज निगम ने मोर्चा संभाला और लखनऊ के खेमे में हड़कंप मचा दी।
Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 2 ओवरों में जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी और उनके हाथ में सिर्फ एक विकेट बाकी था। आशुतोष शर्मा ने 19वें ओवर में आक्रामक तेवर दिखाए और 16 रन बनाकर सनसनी मचा दी। अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। दूसरी गेंद पर मोहित शर्मा ने सिंगल लेकर आशुतोष को स्ट्राइक दिया और युवा खिलाड़ी ने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को हारी हुई बाजी जीता दी। आशुतोष ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल हैं।