IND Vs SA: अभिषेक शर्मा का सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना कन्फर्म? कप्तान सूर्यकुमार ने दिया हिंट-VIDEO
IND Vs SA Super 8 T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर बड़ा हिंट दिया है। भारत अपना पहला सुपर 8 मुकाबला 22 फरवरी को खेलेगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND Vs SA Super 8 T20 World Cup: आज यानी शनिवार, 21 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 मुकाबला शुरू हो चुका है। रविवार, 22 फरवरी को भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। वर्ल्ड कप में पिछले तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक को लेकर उन्होंने हिंट दिया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो खेलेंगे या नहीं। आइए जानते हैं सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा।
मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं-सूर्यकुमार
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा 'मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो आगे उनका सामना करेंगी। उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम उन्हें इसका बदला चुकाएं।' सूर्यकुमार की इस बात को लेकर कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका खेलना एकदम तय है।
0 की हैट्रिक
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का फॉर्म अभी तक बेहद ही खराब रहा है। वो लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं। ऐसे में कई फैंस उनकी फ्रॉम को लेकर चिंतित है। अब देखना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक खेलते हैं या नहीं। अगर खेलते हैं, तो रन बनाते हैं या नहीं।
Advertisement
किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए तैयार-सूर्यकुमार
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा 'मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए तैयार हैं। हमने अलग-अलग तरह की विकेटों पर खेला है, जब हमने वानखेड़े में अपना अभियान शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी मैच तक।'
सुपर-8 में भारत का शेड्यूल
- 22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
- 1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता