अपडेटेड 21 February 2026 at 18:40 IST

अभिषेक शर्मा का बल्ला जरूर गरजेगा, 0 की हैट्रिक लगाने के बाद भी कैप्टन सूर्यकुमार ने थपथपाई पीठ, कहा- हम उन टीम के लिए चिंतित हैं जिन पर...

IND vs SA Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के बारे में बड़ी बात कही है। अभिषेक पिछले तीन मैचों में बिना खाता खोले ही आउट हुए थे।

Follow : Google News Icon  
suryakumar yadav support to abhishek sharma ind vs sa super 8 t20 world cup 2026
अभिषेक शर्मा की फर्म को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बड़ी बात | Image: Social media

IND vs SA Super 8 Match: रविवार, 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगा। इस महामुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। टी20 में पिछले तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक का उन्होंने भरपूर साथ दिया। उन्होंने कहा 'उसने जो किया है, उसका बदला चुकाने का मौका है।'

मुझे उन लोगों की चिंता है जो…-सूर्यकुमार

सुपर 8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा 'मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो आगे उनका सामना करेंगी। उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम उन्हें इसका बदला चुकाएं।'

किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए तैयार

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा 'मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए तैयार हैं। हमने अलग-अलग तरह की विकेटों पर खेला है, जब हमने वानखेड़े में अपना अभियान शुरू किया था तब से लेकर आखिरी मैच तक।'

आगे उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि विकेट बहुत चुनौतीपूर्ण नहीं थीं, लेकिन थोड़ी मुश्किल जरूर थीं। लेकिन हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बल्लेबाजी करनी है और फिर मैच को अपने पक्ष में करके जीत हासिल करनी है।'

Advertisement

सुपर-8 में भारत का पूरा शेड्यूल

भारत सुपर 8 में तीन मैच खेलेगा। पहल -22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से, दूसरा-26 फरवरी को जिम्बाब्वे से और तीसरा 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा।
22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन
 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 18:37 IST