आयरलैंड की नजरें भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच पर, पाकिस्तान के खिलाफ जीत को...

T20 वर्ल्ड कप को लेकर सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच पाकिस्तान को एक मैच हराने वाला आयरलैंड भारत के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित है।

Ireland eyes T20 World Cup match against India
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच पर आयरलैंड की नजरें | Image: AP

T20 World Cup 2024: आयरलैंड (Ireland) के विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) ने उम्मीद जताई है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में अपने प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन के दम पर आगामी T20 वर्ल्ड कप में अपने प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ ठोस प्रभाव डालेंगे। 

अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप में 5 जून को न्यूयॉर्क में भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला होना है, जिसे लेकर आयरलैंड काफी उत्साहित है। आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एक जीत भी उनके कौशल और आत्मविश्वास का अच्छा प्रतिबिंब है।

पाक-आयरलैंड T20 सीरीज

बता दें कि आयरलैंड ने डबलिन में पहले T20 मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था, लेकिन मेहमान टीम ने अगले दो मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टकर ने कहा-

Advertisement

एक जीत भी अच्छी थी। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना अच्छा होता, लेकिन उस एक जीत ने हमें काफी आत्मविश्वास दिया है। 

टकर ने जून में अमेरिका में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए कर्नाटक स्थित प्रमुख डेयरी कंपनी को अपनी टीम का स्पॉन्सर बनाने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से कहा- 

ये जीत 5 पांच जून को भारत के खिलाफ मैच से पहले हमारा हौसला बढ़ाएगी, इसलिए ये सही समय पर आई है। 

बता दें कि आयरलैंड को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा के साथ ग्रुप ए में जगह मिली है। टकर ने कहा कि हार के बावजूद उन्होंने घरेलू सीरीज के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ बहुत कुछ सीखा है। आयरलैंड को T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सामना 16 जून को लॉडरहिल में करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने मचाया गदर, इस बड़े टूर्नामेंट में जीता गोल्ड

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड