राजस्थान में जन्म, आयरलैंड से खेला और भारत को हराया, इस भारतीय की मां का रिएक्शन वायरल, बोलीं-टीम इंडिया की हार से दुख लेकिन...
भारत बनाम आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 34 रनों से हार का सामना करना। इस मैच में आयरलैंड की तरफ से खेलने वाले भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। अब उनकी मां का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Jai Moondra Ireland seamer: शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस मैच में आयरलैंड ने टीम इंडिया पर पहली जीत दर्ज करके एक नया इतिहास रच दिया।
आयरलैंड की जीत में भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने मुकाबले में महज 25 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए। आयरलैंड की जीत और जय मूंदड़ा के शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान के टोंक में मौजूद उनके परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। आयरलैंड की जीत के बाद जय मूंदड़ा की मां ने जमकर खुशियां बांटी। उनका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुझे दुख है कि भारत हार गया, लेकिन...
टीम इंडिया पर जीत के बाद जय मूंदड़ा की मां विद्या मूंदरा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा 'मुझे दुख है कि भारत हार गया, लेकिन मेरे बेटे ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने परिवार, राजस्थान और देश का नाम रोशन किया। मुझे उस पर गर्व है। उसने 2 विकेट लिए। जिसने भी उसे खेलते देखा, वह हमसे कहता था कि उसे क्रिकेटर बनाओ।'
मां ने बताया कैसा बनाया करियर
जय मूंदड़ा की मां ने आगे कहा 'जय मूंदड़ा ने 10वीं के बाद पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया, क्योंकि उसके पिता चाहते थे कि वह पहले डिग्री हासिल करें और फिर इस पर ध्यान दे। उसने अपनी शिक्षा पूरी की और फिर इस क्षेत्र में आगे बढ़ा। उसने एक अकादमी में दाखिला लिया था।' बता दें कि जय मूंदड़ा पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे, और कड़ी मेहनत के बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम में जगह बना ली।
Advertisement
संजू सैमसन और शिवम दुबे का किया शिकार
बता दें कि इस मैच में जय मूंदड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने टीम इडिया के सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन को बोल्ड किया। इसके बाद धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी आउट किया।
ये भी पढ़ें: IND vs IRE T20: 'वो हम से बेहतर क्रिकेट खेले...,' आयरलैंड से हार के बाद अभिषेक शर्मा का बयान हुआ वायरल