IND vs IRE T20: 'वो हम से बेहतर क्रिकेट खेले...,' आयरलैंड से हार के बाद अभिषेक शर्मा का बयान हुआ वायरल

IND vs IRE T20: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। टीम इंडिया की हार के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं।

IND vs IRE abhishek sharma
IND vs IRE: 'वो हमसे बेहतर खेले...' हार के बाद अभिषेक शर्मा का बयान वायरल | Image: Social Media

IND vs IRE T20:  आयरलैंड बनाम भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट मैदान पर खेला गया, जिसमें उलटफेर करते हुए आयरलैंड ने टीम इंडिया को 34 रन से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है।

इस मैच में मिली करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आए। बता दें कि इस मैच में सिर्फ अभिषेक शर्मा ने ही शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक ने कहा आयरलैंड की टीम हमसे अच्छा क्रिकेट खेला और वो जीत के हकदार थे।

हम एक टीम के रूप में असफल रहे-अभिषेक शर्मा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में अभिषेक शर्मा ने कहा 'हम एक टीम के रूप में असफल रहे। आयरलैंड ने तीनों विभागों में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया और जीत का पूरा हकदार था। आगे उन्होंने स्वीकार किया कि भारत महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने में विफल रहा।

हम इस मैच से सबक लेंगे-अभिषेक शर्मा

हालांकि, इस बीच अभिषेक शर्मा ने यह भी भरोसा जताया कि हम इस मैच से सबक लेंगे, जल्द ही खुद को संभालेंगे और अगले मैच में और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ वापसी करेंगे। बता दें कि इस मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

Advertisement

IND बनाम IRE T20 मैच का लेखा-जोखा

बात करें इस मैच के बारे में तो आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और 34 रन से हार गई। 
इस मैच में संजु सैमसन 5 रन, ईशान किशन 1 रन, श्रेयस अय्यर 3 रन, तिलक वर्मा 19 रन, वाशिंगटन सुंदर 9 रन, शिवम दुबे 25 रन और अक्षर पटेल महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: 'वैभव सूर्यवंशी को सेलेक्ट ना करके टीम इंडिया ने गलती की', आयरलैंड से हार के बाद सोशल मीडिया पर भड़के लोग; दिग्गजों ने क्या कहा?

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड