अपडेटेड 2 October 2024 at 12:42 IST

Irani Cup: सरफराज का ताबड़तोड़ शतक, रहाणे ने बढ़ाई रोहित की टेंशन! इस बल्लेबाज ने किया निराश

Irani Cup 2024: ईरानी कप 2024 में सरफराज खान ने शानदार शतक जड़ा। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक से 3 रन दूर रह गए। श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक ठोका।

Follow : Google News Icon  
sarfaraz khan irani cup 2024
सरफराज खान | Image: PTI

Irani Cup 2024: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 खेला जा रहा है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 97 रनों की पारी खेली। रहाणे भले ही शतक से तीन रन दूर रह गए, लेकिन उन्होंने जिन हालात में ये पारी खेली उसकी जमकर तारीफ हो रही है। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उनकी टीम संकट में थी। मुंबई ने महज 37 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे।

ईरानी कप 2024 में मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे मुश्किल हालात में टीम के लिए संकटमोचक बने। उन्होंने 234 गेंदों का सामना किया और 97 रनों की कीमती पारी खेलकर टीम को संभाला। रहाणे एक समय पर टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाज माने जाते थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

शतक से चूके रहाणे, सरफराज ने जड़ी सेंचुरी

रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ चल रहे मैच में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे भले ही शतक से चूक गए, लेकिन सरफराज खान ने बल्ले से आग उगलते हुए शानदार सेंचुरी जड़ी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 149 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। रहाणे और सरफराज खान की कीमती पारी के दम पर मुंबई की टीम एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। दूसरे दिन के लंच तक उन्होंने 6 विकेट खोकर 338 रन बना लिए हैं। सरफराज अभी भी 101 रन बनाकर खेल रहे हैं और तनुश कोटियन 26 के स्कोर पर उनका भरपूर साथ निभा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

Advertisement

टीम इंडिया से बाहर चल रहे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ईरानी कप 2024 में 57 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन वो इसे बड़े टोटल में नहीं बदल सके। अय्यर 57 रन बनाकर तेज गेंदबाज यश दयाल का शिकार हुए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। अय्यर को टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए बड़ी पारी खेली होगी। जिस तरह से अभी सरफराज खान और केएल राहुल बैटिंग कर रहे हैं, उसको देखते हुए लगता है कि श्रेयस अय्यर कॉ अभी और इंतजार करना होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम में हड़कंप, अचानक बदल दिया कप्तान, किसी मिली जिम्मेदारी?

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 12:42 IST