अपडेटेड 16 February 2025 at 19:13 IST

IPL 2025 Schedule देख फैंस को लगा झटका, सिर्फ एक बार क्यों होगी कोहली-रोहित की भिड़ंत? ये है बड़ा कारण

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 के शेड्यूल के अनुसार RCB और मुंबई इंडियंस लीग चरण में एक ही बार भिड़ेगी। ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
ipl 2025 schedule rcb vs mi match
आईपीएल 2025 में कब है RCB और MI की टक्कर? | Image: bcci

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने रविवार (आज) को मेगा इवेंट के लिए तारीखों की घोषणा की है। 22 मार्च को ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। ये मुकाबला ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच आईपीएल 2025 के लिए जो शेड्यूल सामने आया है उसे देखकर कुछ फैंस को झटका लगा है। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि इस बार ग्रुप चरण में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच सिर्फ एक मुकाबला होगा। आखिर ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं।

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने सफर की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से करेगी। 28 मार्च को कोहली की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। शेड्यूल के अनुसार RCB और CSK के बीच 3 मई को दूसरा मैच होगा, लेकिन मुंबई इंडियंस से वो एक ही बार भिड़ेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा का आमना-सामना 7 अप्रैल को होगा।

कोहली-रोहित की भिड़ंत एक बार क्यों?

फैंस के मन में उठ रहे इस सवाल का जवाब भी आईपीएल 2025 के शेड्यूल में भी छिपा है। दरअसल, 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स है। ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम शामिल है।

बता दें कि आईपीएल के नियम के अनुसार एक टीम लीग चरण में अपने ग्रुप में शामिल सभी टीमों से दो मुकाबला खेलेगी, वहीं दूसरे ग्रुप के टीमों से एक बार आमना-सामना होगा। यही वजह है कि आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच एक बार ही टक्कर है।

Advertisement

देखें आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल

Image
Image

कब होगा आईपीएल 2025 का फाइनल?

आईपीएल 2025 में 20 मई को पहला क्वालीफायर मैच होगा, जबकि 21 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। 23 मई को दूसरा क्वालीफायर और 25 मई को फाइनल होगा। शेड्यूल के अनुसार पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2025 Full Schedule: RCB बनाम KKR से आगाज, कब है MI vs CSK की टक्कर? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 16 February 2025 at 19:13 IST