अपडेटेड 5 November 2024 at 22:34 IST

BREAKING: IPL 2025 को लेकर बड़ी खबर, मेगा ऑक्शन में उतरेंगे 16 देशों के इतने खिलाड़ी

IPL के आगामी सीजन को लेकर बड़ी खबर आई है। IPL 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन के लिए 16 देशों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Follow : Google News Icon  
 ipl 2025 mega auction 1574 players register of 16 countries
IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए इतने खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन | Image: ANI

IPL 2025 Mega Auction: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL के आगामी सीजन को लेकर बड़ी खबर आई है। IPL 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के लिए 16 देशों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 5 नवंबर को IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर जानकारी दी है। BCCI की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए 16 देशों के कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया है, जिसमें से 409 इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।  

लंबे के इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) के वेन्यू का रहस्य खोल दिया है। काफी दिनों से ये अटकलें थीं कि BCCI सऊदी अरब की राजधानी रियाद (Riyadh) में दो दिन तक मेगा ऑक्शन (Mega Auction) का आयोजन कर सकता है, लेकिन BCCI ने रियाद की जगह दूसरा वेन्यू चुना है। 

ये होगा  IPL 2025 मेगा ऑक्शन का वेन्यू

BCCI ने मंगलवार, 5 नवंबर को IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी साझा करने के साथ ही मेगा ऑक्शन के वेन्यू का भी ऐलान किया। BCCI ने रियाद की जगह सऊदी अरब के जेद्दा को चुना है। यहां 24 और 25 नवंबर दो दिन तक मेगा ऑक्शन (Mega Auction) का आयोजन किया जाएगा। जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन लिस्ट में 320 कैप्ड, जबकि 1224 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं 30 खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस हैं। 

Advertisement

खिलाड़ियों की विस्तृत जानकारी

  • कैप्ड इंडियन- 48 खिलाड़ी
  • कैप्ड इंटरनेशनल- 272 खिलाड़ी
  • अनकैप्ड भारतीय जो पिछले IPL सीजन का हिस्सा थे- 152 खिलाड़ी
  • अनकैप्ड अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जो पिछले IPL सीजन का हिस्सा थे- 3 खिलाड़ी
  • अनकैप्ड भारतीय- 965 खिलाड़ी
  • अनकैप्ड इंटरनेशनल- 104 खिलाड़ी 

किस देश के कितने खिलाड़ी

     देश                               खिलाड़ी

  • अफगानिस्तान                 29
  • ऑस्ट्रेलिया                      76
  • बांग्लादेश                       13
  • कनाडा                           4
  • इंग्लैंड                           52
  • आयरलैंड                         9
  • इटली                             1
  • नीदरलैंड                       12
  • न्यूजीलैंड                       39
  • स्कॉटलैंड                       2
  • दक्षिण अफ्रीका               91
  • श्रीलंका                         29
  • UAE                             1
  • अमेरिका                       10
  • वेस्ट इंडीज                     33
  • जिम्बाब्वे                         8

बता दें कि हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों को चुन सकती है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कुल 204 स्लॉट भरे जाएंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- बाप ने दी हिट बॉलीवुड फिल्में, बेटा क्रिकेट की पिच पर गाड़ रहा झंडे; सर डॉन ब्रैडमैन के लेवल का औसत

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 5 November 2024 at 21:26 IST