अपडेटेड 26 September 2025 at 17:22 IST
IND vs SL Live Streaming: बिना पैसे खर्च किए देखना चाहते हैं भारत बनाम श्रीलंका मैच? बस करना होगा ये काम
India vs Sri Lanka Live Streaming: एशिया कप 2025 के 18वें मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इंडिया वर्सेज श्रीलंका मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर की जाएगी। हालांकि, यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे।
- खेल समाचार
- 3 min read

India vs Sri Lanka Live Streaming Free: एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले टीम इंडिया सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। भारत बनाम श्रीलंका मैच शुक्रवार (26 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ जहां टीम इंडिया टूर्नामेंट में अभी तक अपराजित रही है, वहीं दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम सुपर-4 में लगातार दो मुकाबले हार चुकी है।
इंडिया वर्सेज श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम जीत का 'सिक्सर' लगाकर फाइनल में कदम रखना चाहेगी, वहीं श्रीलंका इज्जत बचाने उतरेगा। भारत बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी और इस मुकाबले को फ्री में देखने के लिए क्या करें? आइए इन तमाम सवालों के जवाब जानते हैं।
IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
एशिया कप 2025 के 18वें मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इंडिया वर्सेज श्रीलंका मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर की जाएगी। हालांकि, यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे। सोनी लिव पर भारत-श्रीलंका मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि डीडी स्पोर्ट्स पर भारत बनाम श्रीलंका मैच फ्री में देख सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका मैच?
IND vs SL सुपर-4 मुकाबला शुक्रवार, 26 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं दोनों टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और चारिथ असलंका रात 7:30 बजे टॉस करेंगे।
Advertisement
T20I में भारत-श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 31 मुकाबले हुए हैं। हेड टू हेड में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। 'मेन इन ब्लू' ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 9 मुकाबले श्रीलंका के नाम रहे हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
Asia Cup 2025 में भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा
Advertisement
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, डुनिथ वेलालेज, कामिल मिशारा, नुवानीदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, जेनिथ लियानागे
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 September 2025 at 17:22 IST