LIVE BLOG

India vs South Africa, T20 World Cup 2026: 111 पर ऑल आउट हुई टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मैच में आज रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एडेन मार्करम की साउथ अफ्रीका से भिड़ी। मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया। इस दौरान प्रोटियाज ने खेल दिखाया और टीम इंडिया को 111 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Follow : Google News Icon  
India vs South Africa T20 World Cup 2026 Super 8 match at Narendra Modi Stadium Ahmedabad
Indian players stand up for the national anthem in the T20 World Cup 2026 | Image: AP

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका मौजूदा T20 विश्व कप 2026 में अजेय हैं, लेकिन एक टीम की जीत का सिलसिला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खत्म हो गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन जवाब में टीम इंडिया 111 रन पर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ एडेन मार्करम की प्रोटियाज ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 76 रनों से हरा दिया। 

बता दें, पिछले टी20 वर्ल्डकप (2024) के बाद से ही भारतीय टीम टी20 WC में नहीं हारी है। लेकिन, साउथ अफ्रीका ने भारत के जीत का ये कारवां यही रोक दिया है और इस सीजन में वह एक बार फिर अजेय रही।

Live Blog

डिफेंडिंग चैंपियन ने ग्रुप A में अपना दबदबा बनाया, अपने चारों मैच आसानी से जीतकर आठ पॉइंट्स और +2.500 के शानदार नेट रन रेट के साथ टॉप किया। वहीं, साउथ अफ्रीका ग्रुप D में आठ पॉइंट्स और +1.943 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर रहा, जिससे पूरे ग्रुप स्टेज में उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखा।


साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हरा दिया। प्रोटियाज की गेंदबाजी के सामने सूर्या की मेन इन ब्लू 111 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। 
 


अर्शदीप सिंह आउट, भारत ने गंवाए 8 विकेट | IND 88-8 (15)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: अर्शदीप सिंह आउट, भारत ने गंवाए 8 विकेट


Advertisement

हार्दिक पंड्या के बाद रिंकू सिंह भी लौटे पवेलियन, भारत का स्कोर 86/7

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: हार्दिक पंड्या के बाद रिंकू सिंह भी लौटे पवेलियन, भारत का स्कोर 86/7 


सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट | IND 51-5 (9.1)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score:  रनों के भीतर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई है। वाशिंग्टन सुंदर (11) के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रिज पर हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे हैं।


Advertisement

अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट | IND 26-3 (4.3)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: भारत के पांचवें ओवर में ही तीन विकेट गिर गए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा के बाद अभिषेक शर्मा भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। शर्मा को मार्को जानसेन ने आउट किया। 


ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा भी आउट | IND 5-2 (1.1)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: ईशान किशन के डक होने के बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा भी आउट हो गए हैं। मार्को जानसेन ने तिलक वर्मा को 1 रन पर क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच आउट करा दिया।


शून्य पर आउट हुए ईशान किशन | IND 0-1 (0.4)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: 188 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में बिना एक भी रन बनाए एक विकेट गंवा दिया। इस बार पहले ही ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले लौट गए। 


साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य | SA 187-7 (20)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रन का लक्ष्य दिया है। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा मिलर ने 63 रन बनाए, वहीं ब्रेविस ने 45 और स्टब्स ने नाबाद 44 रन बनाए।


बुमराह की बॉलिंग से तबाह हुई प्रोटियाज, कोर्बिन बॉश आउट | SA 167-7 (18.5)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: साउथ अफ्रीका की टीम के 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। जानसेन के बाद कोर्बिन बॉश आउट हो गए। बॉश को बुमराह ने कैच एंड बोल्ड कर दिया है। इसी के साथ बुमराह ने अपना तीन विकेट हॉल भी निकाल लिया।


डेविड मिलर के बाद जानसेन भी आउट | SA 158-6 (17.2)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: डेविड मिलर के बाद मार्को जानसेन 2 रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उनको रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया।


भारत ने प्रोटियाज की आधी टीम को भेजा पवेलियन | SA 152-5 (15.4)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे डेविड मिलर को 65 रन परआउट कर दिया है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की आधी टीम को भारत ने पवेलियन भेज दिया है। फिलहाल क्रिज पर ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन हैं। 


बेविस 45 रन बनाकर आउट | SA 117-4 (13.2)

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: शिवम दूबे ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दे दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा के हाथों विस्फोटक पारी खेल रहे डेवाल्ड ब्रेविस को 45 रन पर आउट कर दिया। 


साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: डेविड मिलर के 22 गेंदों में 40 रन और डेवाल्ड ब्रेविस के 25 गेंदों में 38 रनों के साथ साउथ अफ्रीका ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।  SA 100-3 (11.1)


मिलर और ब्रेविस के बीच 50 रनों की पार्टनरशिप

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में डेविड मिलर (32) और डेवाल्ड ब्रेविस (22) के बीच 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई है। 


पावरप्ले के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 41/3

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: पावरप्ले में भारत की ओर से कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली है। इसके साथ ही पावरप्ले के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 41/3 है। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और अर्शदीप ने एक विकेट लिया है।


एडेन मार्करम के बाद रयान रिकेल्टन पवेलियन लौटे

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के आउट होने के बाद बुमराह ने रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया है। रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर शिवम दूबे के हाथों कैच आउट हुए। SA 20-3 (4.0)


India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: एडेन मार्करम आउट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। कप्तान एडेन मार्करम आउट हो गए।


India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: क्विंटन डी कॉक आउट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक को छह रन पर आउट कर दिया। डी कॉक की जगह रयान रिकेल्टन क्रीज पर आए। SA 10-1 (1.5)


भारत की शानदार शुरुआत | SA 4-0 (1)

IND vs SA, T20 World Cup 2026 Live Updates: अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए अटैक शुरू किया और सिर्फ चार रन दिए। इस ओवर में सिर्फ सिंगल्स आए।


भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (W), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती


IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Published By :
Kunal Verma

पब्लिश्ड