कल होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में होने वाला है। इस हाईवोल्टेज मैच पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं।

ind vs pak women t20 world cup 2026
कल होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच | Image: Social Media

Women's T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून से ही हो चुका है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में होने वाला हो। टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हाईवोल्टेज मुकाबले से होगी, क्योंकि भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाला है।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी। आइए जान लेते हैं कब और कहां इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखा जा सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां खेला जाएगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला रविवार, 14 जून 2026 को इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत-पाकिस्तान मैच कहां देखें?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप इस महामुकाबले को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो स्टोर ऐप आर भी देख सकते हैं।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान हेड-टू हेड

भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू हेड मामले में अभी तक भारत का दबदबा रहा है। दोनों के बीच अभी तक 16 टी20 मुकाबला खेला गया है, जिसमें से टीम इंडिया ने 13 मुकाबले अपने नाम की है, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन बार ही जीत पाई है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, धर्मशाला में ध्वस्त किया क्रिकेट इतिहास का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड