IND VS PAK: भारत की शानदार जीत पर इरफान पठान ने लिए पाकिस्तान के मजे, अफगानिस्तान वाले भी खुश-VIDEO वायरल
IND VS PAK: पाकिस्तान पर 61 रन की शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी और ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके वीडियो से अफगानिस्तान वाले भी खुश हो गए होंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND VS PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को शर्मनाक तरीके से हराकर फिर से अपना दबदबा कायम कर दिया है। रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महामुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।
पाकिस्तान को शर्मनाक तरीके से हराने के बाद फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी और ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर पाकिस्तान वाले यकीनन जल गए होंगे और भारत से लेकर अफगानिस्तान वाले भी खुश हो गए होंगे।
संडे कैसा रहा?-इरफान पठान
मैच खत्म होते ही इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वो मशहूर गाने 'अफगान जलेबी' पर डांस करते नजर आए। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया 'संडे कैसा रहा?'। इरफान का यह अंदाज सीधे तौर पर पाकिस्तानी फैंस के ऊपर तंज मना जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पूरे पाकिस्तान को मिर्ची लगी होगी।
इरफान पठान का वीडियो हुआ वायरल
टीम इंडिया की जीत के बाद इरफान पठान द्वारा 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट में लिखा 'इरफान भाई, आपने तो फिर से मिर्ची लगा दिया पड़ोसी को'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'शेर, हमेशा शेर ही रहता है।'
Advertisement
एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भी कर चुके हैं डांस
इरफान पठान ने सिर्फ अभी ही नहीं बल्कि, अफगान जलेबी गाने पर कई बार डांस किया है। इससे पहले एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भी इरफान पठान इस गाने में थिरकते हुए नजर या चुके हैं। उस समय भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
मैदान पर भारत का सुपर संडे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला गया। वहीं, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है।