अपडेटेड 16 February 2026 at 16:20 IST
IND vs PAK World Cup 2026: अब पाकिस्तान के लिए करो या मरो... टीम इंडिया से करारी हार के बाद सुपर-8 में पहुंचेगा या नहीं? जानिए समीकरण
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में फरवरी 15 को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी है। इंडिया ने 175 रन के जवाब में पाकिस्तान महज 114 रन पर सिमट गया।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत का क्रम जारी है। फरवरी, 15 (रविवार) को कोलंबो में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारत के एक बार फिर पाकिस्तान को पस्त कर दिया। भारत ने पहले बैटिंग करने हुए 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 114 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने इस मैच को आसानी से 61 रन से जीत लिया।
भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर खड़े होने के कगार पर मौजूद हो गया है। अब पाकिस्तान को हर हाल में अपना आखिरी मैच जितना होगा, वरना उसके लिए आगे की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। आइए पूरा समीकरण जानते हैं।
पाकिस्तान से USA का कम है रन रेट
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करें तो मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज एकदम फेल रहे, जिसके चलते पाकिस्तान ने रन रेट USA से भी कम हो गया है। हालांकि, USA और पाकिस्तान के 4-4 पॉइंट हैं, लेकिन रन रेट के मामले में पाकिस्तान USA से नीचे हैं।
वहीं, अमेरिका अपने ग्रुप A चारों लीग मैच खेला चुका है और पाकिस्तान को एक मैच खेलना बाकी है। ऐसे में अगले मैच में अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देता है, तो रन रेट के आधार पर पाकिस्तान बाहर हो भी सकता है।
Advertisement
पाकिस्तान करो या मरो की स्थिति में
भारत से हार के बाद पाकिस्तान का अलग मैच नामीबिया से 18 फरवरी को है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। अगर यहां नामीबिया पाकिस्तान को हरा देता है, तो फिर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकता है और सुपर 8 में USA पहुंच सकता है।
भारत ने किया क्वालीफाई
भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप में टीम इंडिया ऐसी पहली टीम है, जिसके क्वालीफाई किया है। हालांकि, भारत का एक ग्रुप मैच बचा हुआ है। भारत अपना चौथा लीग मैच नीदरलैंड के साथ 18 फरवरी को खेलेगा।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 16:20 IST